Yoga Day 2022: योगा करने के बाद जब यूपी विधानसभा अध्यक्ष ठेले पर लगाने लगे ब्रेड पर मक्खन, लोगों का उमड़ पड़ा हुजूम-Video

यूपी(UP) के कानुपर(Kanpur) में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana) मंगलवार को अचानक एक ठेले पर पहुंच गए। यहां वो ठेले पर खुद ही ब्रेड पर मक्खन लगाने लगे। पहले तो वहां मौजूद लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि ये सतीश महाना है, लेकिन कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। यहां उन्होंने लोगों को मक्खन लगाकर ब्रेड खिलाए और खुद ने भी खाया। साथ ही ब्रेड की दुकान लगाने वाले दुकानदार से भी उसका हालचाल पूछा। हालांकि, उनका यह वीडियो अब लगातार सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विष्णुपुरी निवासी सुरेश नवाबगंज के कंपनी बाग चौराहे पर ब्रेड मक्खन और मठ्ठा का ठेला लगाते है। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ग्रीन पार्क गए थे। यहां उन्होंने इंटरनेशनल योग डे पर ग्रीन पार्क स्थित योग उत्सव का उद्घाटन किया। उसके बाद सतीश महाना ने खुद भी योगा किया। जिसके बाद महाना कंपनी बाग चौराहे स्थित सुरेश का ब्रेड मक्खन के ठेले पर रुक गए। उसी दौरान सतीश महाना ठेले पर खुद ब्रेड पर मक्खन लगाने लगे। साथ ही उन्होंने काफी लोगों को अपना हाथ से ब्रेड पर मक्खन लगाकर खिलाया।
हालांकि, पहले तो लोगों को यकीन हुआ है कि ब्रेड पर मक्खन लगाने वाले सतीश महाना है, लेकिन जैसे ही जानकारी हुई तो मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। आस—पास के दुकानदारों के साथ अन्य लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। यहां उन्होंने लोगों का हालचाल भी जाना। साथ ही लोगों को ब्रेड भी खिलाया। ठेले वाले का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सुरेश का कहना है कि कंपनी बाग से वीवीआईपी और वीआईपी का आना जाना रहता है, लेकिन कोई नहीं रुकता है। विधानसभा अध्यक्ष के उनके ठेले पर आने से काफी खुश हैं। वहीं, मौके पर मौजूद भीड़ ने उनका ठेले पर ब्रेड पर मक्खन लगाने का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS