Meerut में गोतस्कर अकबर बंजारा की 18 बीघा जमीन कुर्क, मौके पर तैनात रहा भारी पुलिस बल

Meerut में गोतस्कर अकबर बंजारा की 18 बीघा जमीन कुर्क, मौके पर तैनात रहा भारी पुलिस बल
X
मेरठ के दबंग गोतस्कर अकबर बंजारा की 54 बीघा जमीन कुर्क कर ली गई है। इस जमीन की बाजार कीमत 18 करोड़ बताई गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लगातार रंग ला रही है। केवल भूमाफिया ही नहीं बल्कि गोतस्करों पर भी पुलिस और प्रशासन का शिकंजा कस रहा है। इस कड़ी में आज मेरठ के दबंग गोतस्कर अकबर बंजारा की 54 बीघा जमीन कुर्क कर ली गई है। कुर्क जमीन की बाजार कीमत लगभग 18 करोड़ बताई गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कस्बा फलावदा निवासी अकबर बंजारा पुत्र पीरु गोतस्कर था। उसने गोतस्करी से अवैध पैसा अर्जित करके कई जगह संपत्तियां बनाईं। थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया कि जांच में अकबर बंजारा की बहसूमा में झुनझुनी मार्ग पर अवैध रूप से अर्जित 54 बीघा जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर आम का बाग है। तय प्रक्रिया का पालन करते हुए जिला प्रशासन ने इस जमीन को कुर्क करने के निर्देश जारी किए।

इन निर्देशों का पालन करते हुए भारी पुलिस बल के साथ टीमें मौके पर पहुंची और इस जमीन को कुर्क कर दिया। उन्होंने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर लगभग आठ खसरों की 54 बीघे जमीन जिसे कुर्क किया गयाख् उसकी बाजार कीमत 18 करोड़ रुपये के आसपास है। उन्होंने बताया कि अकबर बंजारा की जिस-जिस जगह पर संपत्ति है, उन सभी की भी कुर्की की जा रही है।

बता दें कि अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान बंजारा 21 अप्रैल 2022 को उग्रवादियों के हमले में असम पुलिस की कस्टडी में मारे गए थे। असम पुलिस ने खुलासा किया था कि अकबर बंजारा गोतस्करी करता था। उसने अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति कुर्क की। अभी तक 50 से अधिक संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं।

Tags

Next Story