सपा विधायक Azam Khan की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया

सपा विधायक Azam Khan की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया
X
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की शनिवार की देर रात तबीयत अचानक खराब हो गई। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक और पूर्व मंत्री आजम खान (Azam Khan) की तबीयत (Health) बिगड़ गई है। सांस लेने में दिक्कत आने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल (Sir Ganga Ram Hospital Delhi) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर उनका मेडिकल जांच कर रहे हैं। उन्हें डॉक्टरों की गहन निगरानी में उपचार दिया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की शनिवार की देर रात तबीयत अचानक खराब हो गई। सांस लेने में दिक्कत आने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां उन्हें करीब रात तीन बजे एडमिट किया गया। डॉक्टर उनकी मेडिकल जांच करा रहे हैं। तमाम जांच के बाद जल्द ही मेडिकल बुलेटिन जारी हो सकता है।

बता दें कि आजम खान पिछले करीब दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद थे। हाल में उन्हें जमानत मिली थी, जिसके बाद जेल से बाहर थे। जेल में रहने के दौरान आजम खान कई बीमारियों से परेशान रहे हैं। उन्हें कोरोना महामारी के दौरान भी इसकी चपेट में आ गए थे। बताया जा रहा है कि जेल से छूटने के बाद भी कई बीमारियों से जूझ रहे हैं।

Tags

Next Story