Who is Baby Rani Maurya: कैसे एक मेयर से बेबी रानी मौर्य पहुंची राज्यपाल के पद तक, इतनी है कुल संपत्ति

Who is Baby Rani Maurya: कैसे एक मेयर से बेबी रानी मौर्य पहुंची राज्यपाल के पद तक, इतनी है कुल संपत्ति
X
भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसे उम्मीदवार को आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से उतारा है, जिन्होंने एक मेयर के पद से राजनीति करियर की शुरूआत की और उत्तराखंड की राज्यपाल (Governor) तक भुमिका निभाई है।

Baby Rani Maurya Biography-Political Career-Party Achievements-Caste-Family-Children Education-Net worth: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक ऐसे उम्मीदवार को आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट से उतारा है, जिन्होंने एक मेयर के पद से राजनीति करियर की शुरूआत की और उत्तराखंड की राज्यपाल (Governor) तक भुमिका निभाई है। इस चुनाव में बेबी रानी मौर्य (Baby rani maurya) की चर्चाएं इसलिए भी हुईं क्योंकि उन्होंने यूपी चुनाव में काम करने के लिए राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया।

जानें कौन हैं बेबी रानी मौर्य (Baby Rani Maurya Biography)

बेबी रानी मौर्य का जन्म 15 अगस्त 1956 को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुआ। यहीं से उन्होंने अपनी प्रारंम्भिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद उन्होंने बी.एड में अपनी डिग्री पूरी की और आगरा से एमए की डिग्री हासिल की। मौर्य के पति का नाम प्रदीप कुमार है। वह पंजाब नेशनल बैंक में निदेशक और वरिष्ठ प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हैं। बेबी रानी मौर्य के ससुर आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं। मौर्य के बेटे अभिनव मौर्य इंजीनियर हैं, जो अमेरिका में रहते हैं और बेटी भी अमेरिका में ही शिफ्ट हैं। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने 1990 में ही अपनी राजनीति की शुरूआत करने का फैसला लिया और एक कार्यकर्ता के तौर पर बीजेपी में शुरुआत की। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। 1995 से 2000 तक आगरा की पहली महिला मेयर थीं।




बेबी रानी मौर्य का राजनीतिक करियर (Baby Rani Maurya Political Career)

आगरा की पूर्व मेयर और बीजेपी नेता बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल भी बनाया जा चुका है। मौर्य ने 2007 के विधानसभा चुनाव में एत्मादपुर से हाथ आजमाया, लेकिन हार गईं। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ही उन्हें नियुक्त किया था। मौर्य कांग्रेस नेता मार्गरेट अल्वा के बाद राज्य की दूसरी महिला राज्यपाल रहीं। कहते हैं कि अपने ससुर की अनुमति से राजनीति में प्रवेश करने वाली बेबी रानी मौर्य 1997 में राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा की कोषाध्यक्ष रही हैं।


आगरा की मेयर के बाद 2001 में राज्य समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य बनीं और फिर एक साल बाद राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य की जिम्मेदारी भी निभाई। वहीं साल 2013 से 2015 तक उन्होंने बीजेपी प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी भी निभाई। 8 दिसंबर 2021 को उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था। 1996 में उन्हें समाज रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके बाद साल 1997 में बेबी रानी मौर्य को उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके बाद साल 1998 में उन्हें नारी रत्न पुरस्कार भी मिला।

बेबी रानी मौर्या की कुल संपत्ति कितनी (Baby Rani Maurya Net Worth)

बेबी रानी मौर्य ने अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दायर किए अपने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति की जानकारी दी। रानी मौर्य के पास बैंकों में 21.06 लाख रुपए जमा हैं। 2.95 लाख रुपए के शेयर हैं। एलआईसी समेत अन्य पॉलिसी पर 3 लाख रुपए का इंश्योरेंस है। 5.50 लाख रुपए की ज्वैलरी है। 10 लाख रुपये अन्य साधनों से प्राप्त हैं।

Tags

Next Story