Badaun Road Accident: बदायूं में पिकअप ने सत्संग में आई महिलाओं को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत

Badaun Road Accident: बदायूं में पिकअप ने सत्संग में आई महिलाओं को रौंदा, तीनों की मौके पर मौत
X
यह हादसा बदायूं-मेरठ हाइवे पर शुक्रवार की सुबह दहगवां के उस्मानपुर गांव में हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए इस हादसे में जनहानि पर शोक प्रकट किया है और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) में आज सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने तीन महिलाओं को कुचल (Pickup Crushed Three Women) दिया। बदायूं-मेरठ हाइवे (Meerut Badaun State Highway) पर हुए इस हादसे में तीनों महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस (Police) तुरंत मौके पर पहुंची और मौके का मुआयना करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि यह तीनों महिलाएं सत्संग में शामिल होने पहुंची थी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हादसे पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दहगवां के उस्मानपुर गांव में बदायूं-मेरठ हाईवे पर एक तेज रफ्तार पिकअप गुन्नौर से सहसवान की ओर जा रही थी। इस दौरान तीन महिलाएं सड़क को क्रॉस कर रही थी। इस दौरान तीनों महिलाएं पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों बुरी तरह घायल हो गई। हादसा होने के बाद हाईवे पर जाम लग गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहगीरों की मदद से तीनों महिलाओं को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त शकुंतला देवी (45) पत्नी मीलाल ग्राम औरंगाबाद कसेर कलां थाना डिवाई, सरोज (43) पत्नी राजू निवासी कसेर कलां थाना डिवाई, रामवती (55) पत्नी ओम प्रकाश ग्राम नंदोई थाना राजघाट जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दहगवां के उस्मानपुर गांव में हाइवे के किनारे भोले बाबा का सत्संग चल रहा है। यहां दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सत्संग में शामिल होने के लिए भी यह तीनों महिलाएं उस्मानपुर गांव पहुंची थीं। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों के परिजनों को हादसे के बारे में सूचित कर दिया है। मामले की जांच चल रही है।

सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया

प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Tags

Next Story