वारदात! बाहुबली विधायक का पोता सिंगर के साथ गैंगरेप मामले में गिरफ्तार, बेटे को तलाश रही पुलिस

यूपी के भदोही में विधायक विजय मिश्रा के पोते विकास को सामूहिक दुष्कर्म मामले में सोमवार को अरेस्ट कर लिया गया है। बीते दिनों विधायक विजय मिश्रा, बेटे विष्णु मिश्रा व पोते विकास मिश्रा उर्फ ज्योति के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज हुआ था। जानकारी के अनुसार आर्केस्ट्रा गायिका ने बीते विधायक विजय मिश्रा समेत इन सभी लोगों पर 18 अक्टूबर को गैंगरेप का केस दर्ज कराया था। इसी मामले को लेकर एमएलए विजय मिश्रा पहले से ही जेल में हैं। विधायक का बेटा विष्णु मिश्रा फिलहाल फरार चल रहा है। जिसके खिलाफ आउट नोटिस भी जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने एमएलए के पोते विकास को कौलापुर मोड़ से विकास को अरेस्ट किया गया।
पीड़िता के अरोप के अनुसार उसे टीम के साथ प्रचार-प्रसार के लिए 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बुलाया गया था। उसका आरोप है कि इस बीच हथियारों के बल पर विधायक विजय मिश्रा ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा विधायक के बेटे विष्णु मिश्रा व पोते विकास मिश्रा ने भी दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इसका विरोध करने पर उसको जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद वह भयभीत होकर मुंबई चली गई थी। पीड़िता का कहना है कि विधायक विजय मिश्रा के जेल जाने से उसे अब न्याय की उम्मीद जगी है। इस पर पीड़िता न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई। गोपीगंज थाने में विधायक विजय मिश्रा, बेटे विष्णु मिश्रा व विकास मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376डी, 342 व 506 के तहत मामला दर्ज था।
आपको बता दें, बीते कई महीनों से लगातार एमएलए विजय मिश्रा के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। एक करीबी ने विधायक विजय मिश्रा परिवार पर प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। इसी केस के सिलसिले में एमएलए विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश से अरेस्ट किया गया था। इन दिनों विधायक आगरा जेल में बंद हैं। वहीं उनकी पत्नी एमएलसी रामलली मिश्र को सशर्त हाईकोर्ट से जमानत मिली है। उसी मामले में आरोपी बेटे विष्णु मिश्रा फिलहाल फरार चल रहे हैं।
बीते महीने इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में एमएलए विजय मिश्रा, उनके बेटे विकास मिश्रा की गिरफ्तारी पर रोक व प्राथमिकी रद्द करने की याचिका रद कर दी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि प्रथमदृष्टया संज्ञेय अपराध का मामला प्रतीत होता है। ऐसे में एफआईआर में हस्तक्षेप करने का औचित्य नहीं है।
भदोही के गोपीगंज थाने में पीड़िता ने विधायक विजय मिश्रा समेत उनके परिवार के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें पीड़िता ने आरोप है कि विधायक विजय मिश्रा उसका वर्ष 2014 से यौन शोषण कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि विधायक ने डरा धमकाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया व साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना ली है। उसके बाद से ही लगातार यौन शोषण करते आ रहे हैं। पीड़िता ने विधायक विजय मिश्रा के बेटे विष्णु मिश्रा व पोते विकास मिश्रा पर भी गैंगरेप में शामिल होने का आरोप लगाया है। विधायक की ओर से मामले पर कहा गया है कि उसने पहले भी कई अन्य लोगों पर ऐसी शिकायतें दर्ज कराई हैं। इससे साफ है कि समाज के प्रभावशाली लोगों पर झूठी शिकायत कर उन्हें ब्लैक मेल करना पीड़िता की आदत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS