Ballia Accident: बलिया में स्कार्पियो ने बारातियों को कुचला, बच्चे समेत दो की मौत, दो घायल

Ballia Accident: बलिया में स्कार्पियो ने बारातियों को कुचला, बच्चे समेत दो की मौत, दो घायल
X
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से आठ साल के बच्चे और एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बारात में शामिल होने जा रहे बारातियों को स्कार्पियो ने कुचल दिया। इसमें आठ वर्षीय बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अलावा घायलों का भी उपचार चल रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में बारात का कार्यक्रम चल रहा था। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार गांव के मुखदेव राम के पुत्र नागेंद्र राम की बारात भोजपुर दलित बस्ती में अवधेश राम के यहां आई थी। बारातियों के ठहरने के लिए शामियाना लगा था। इसके पास स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी थी और इसमें बैठकर बाराती शराब पी रहे थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान गलती से गियर लग जाने के कारण स्कार्पियो चल गई और तेजी से आगे बढ़ते हुए बारातियों को कुचलते हुए पेड़ से टकरा गई।

इस हादसे में आठ वर्षीय किशन और 42 वर्षीय देवनाथ की मौत हो गई। 30 वर्षीय मंटू पासवान और नौ वर्षीय कुंदन भारती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपाधीक्षक शहर प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Tags

Next Story