भदोही के दुर्गा पंडाल अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 15, दर्जनों लोगों की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के भदोही (Bhadohi) जिले के औराई (Aurai) में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग (Fire In Durga Puja Pandal) से मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। बीती रात को उचेठा गांव के रहने वाले संजय सिंह की पत्नी किरण सिंह की उपचार के दौरन मौत (Death) हो गई है। बताया जा रहा है कि 40 वर्षीय किरण सिंह 70 फीसद से अधिक झुलस चुकी थी। इस मौत के बाद से इस अग्निकांड (Agnikand) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। आग से झुलसे 50 से अधिक लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें भी कईयों की हालत गंभीर बनी है, लिहाजा मौतों का आंकड़ा बढ़ने का अंदेशा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भदोही के औराई में दो अक्टूबर की रात को दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई थी। हादसे के वक्त पंडाल में 150 से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे। आग इतनी तेजी से भड़की कि कोई भी संभल नहीं पाया। आग की जद मे आकर बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि 70 से अधिक लोगों को झुलसी हालत में वाराणसी के बीएचयू दीनदयाल और कबीर चौराहा कथा प्रयागराज और भदोही के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। तब से अब तक 10 लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ था।
अब बुधवार की रात औराई थाने के उचेठा गांव के रहने वाले संजय सिंह की पत्नी किरण सिंह का निधन हो गया है। उनका बीएचयू सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज चल रहा था। सूत्रों का कहना है कि झुलसे अन्य लोगों की भी हालत गंभीर बनी है। उन्होंने हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने से इनकार नहीं किया है।
झुलसे लोगों के लिए कर रह प्रार्थनाएं
भदोही जिला अधिकारी गौरांग राठी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने भी झुलसे लोगों की मदद के लिए अपील की थी। हर वर्ग का लोग अपने सामर्थ्य अनुसार दान कर रहा है। साथ ही, उनके जीवन बचने के लिए भी प्रार्थनाएं कर रहे हैं। चिकित्सकों समेत तमाम मेडिकल स्टाफ भी कामना कर रहे हैं कि वे जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें। हालांकि झुलसे लोगों की हालत देखकर अभी तक इनके दिलों में डर बना है।
यह है सूची
- अंकुश सोनी उम्र 12 वर्ष
- जया देवी उम्र 45 वर्ष
- नवीन उम्र 10 वर्ष
- सीमा पत्नी अवधेश, उम्र 25 वर्ष
- मंजू देवी पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, उम्र 40 वर्ष
- अशोक यादव पुत्र लाल जी यादव 35 वर्ष
- आरती देवी उम्र 48 वर्ष
- हर्षवर्धन/सुजल उम्र 08 वर्ष
- शिवपूजन उम्र 70 वर्ष
- राम मूरत उम्र 65 वर्ष
- प्रियल पुत्री अवधेश, उम्र 16 वर्ष
- प्रीति पुत्री नन्दलाल, उम्र 17 वर्ष
- किरण सिंह पत्नी संजय सिंह उम्र 40 वर्ष
- शिवांगी गौतम पुत्री उमेश कुमार उम्र 17 वर्ष
- नित्या पुत्री संजय, उम्र एक वर्ष
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS