भजन गायक पर रेप और गर्भपात कराने का आरोप, केस दर्ज के बाद पीड़िता को मिल रही धमकियां

उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम जन्मभूमि में लोगों के मन को अपनी ओर आकर्षित करने वाले भजन गायक देवेंद्र पाठक पर एक महिला ने रेप और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। बता दें भजन गायक देवेंद्र पाठक हाल ही हुए राम मंदिर भूमि पूजन के समय शामिल थे।
उस समय एक भजन गायक के रूप में लोगों के दिलों में छाए थे, जो अब रेप और गर्भपात के आरोप में घिर चुके हैं। पीड़िता महिला के बयान के तहत यूपी डीजीपी के निर्देश पर अयोध्या पुलिस ने भजन गायक देवेंद्र पाठक पर केस दर्ज किया है।
डीजीपी के सामने महिला ने दिया अपना बयान
डीजीपी के मुताबिक, पीड़िता महिला दिल्ली की रहने वाली है और वह विधवा है। महिला ने अपने बयान में बताया कि देवेंद्र पाठक से उसकी मुलाकात दिल्ली में हुई। धीरे-धीरे यह मुलाकात प्रेम में बदल गया। दोनों शादी करने का भी मन बना लिया था।
इस बीच देवेंद्र पाठक ने पीड़िता महिला को फोन करके अयोध्या बुलाया। जहां भजन गायक ने उसका यौन शोषण कर दिया। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। इसके बाद महिला का गर्भपात करा दिया गया। साथ ही भजन गायक देवेंद्र पाठक ने उससे 8 लाख रुपये भी ठग लिए।
जब उसने देवेंद्र पाठक पर शादी का दबाव डालने लगीं तो दोनों के बीच विवाद का दौर शुरू हो गया।
थाना से लेकर एसएसपी और आईजी तक गईं, लेकिन नहीं हुआ केस दर्ज
महिला ने बताया कि देवेंद्र पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए, अयोध्या पुलिस स्टेशन से एसएसपी और आईजी के पास गई, लेकिन देवेंद्र पाठक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया । इसके बाद उसने उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ डीजीपी कार्यालय पहुंची।
इसके बाद राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन में देवेंद्र पाठक पर रेप, जबरन गर्भपात और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।
आरोपी से महिला को मिल रही धमकी
महिला वकील का कहना है कि आरोपी देवेंद्र पाठक को बचाने के लिए कई लोगों के फोन आ रहे हैं। लोग महिला को फोन कर कह रहे हैं कि उनकी पहुंच बहुत दूर तक है। इसलिए आप उनका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगी। आप अपना केस वापस लें और आप दिल्ली वापस चले जाएं।
उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन हो गए हैं लेकिन उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जबकि वह पुलिस स्टेशन के बगल में रहते हैं। इसके अलावा आरोपी महिला को धमकी भी दे रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS