Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, 12 दिन से था फरार

Akanksha Dubey: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत की मिस्ट्री सुर्खियों में है। इस मिस्ट्री को सुलझाने के लिए पुलिस ने भी कार्रवाई तेज कर दी है। आज शुक्रवार को वाराणसी पुलिस ने भोजपुरी सिंगर समर सिंह को 24 घंटे की रिमांड पर ले लिया है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने अपनी बेटी की मौत के लिए समर सिंह और संजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद से ही पुलिस उन दोनों की तलाश में जुट गई थी। आखिरकार आज पुलिस ने सिंगर समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने 26 मार्च को कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था। इसके बाद आकांक्षा की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह को आरोपी बताया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस 12 दिनों से दोनों की तलाश में जुटी थी। आज पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। वाराणसी पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड जारी किया है।
#UPDATE | UP: Varanasi Police Commissionerate gets 24 hours transit remand of Samar Singh, accused in Bhojpuri actress Akanksha Dubey's alleged suicide case. pic.twitter.com/oyKsUJfIcs
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) April 7, 2023
जानें कौन है समर सिंह
समर सिंह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले स्थित नेहनगर के निवासी हैं। समर सिंह भोजपुरी गीतों के प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई ग्राम समाज इंटर कॉलेज से की थी। समर को पढ़ाई के साथ गायन में भी रूची थी। इसके चलते वे अक्सर लाइव प्रोग्राम किया करते थे। धीरे-धीरे उनके गाने लोगों को खूब पसंद आने लगा, इसके कारण से वे भोजपुरी के अच्छे कलाकार के रूप में प्रचलित हो गए। वर्तमान में उनके कई राज्यों में फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से प्राप्त की है।
26 मार्च से फरार चल रहा था समर सिंह
बता दें कि 26 मार्च के दिन भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थी। आकांक्षा को पंखे के सहारे फांसी लगाया देखा गया था। आकांक्षा की आत्महत्या के बाद उनकी मां ने भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर उकसाने का आरोप लगाया था। उनकी मां ने 27 मार्च को सारनाथ थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराई थी। दोनों आरोपी 12 दिनों से फरार चल रहे थे। इसके बाद पुलिस ने आज समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS