कासगंज में बोलेरो और टेंपो के बीच भीषण टक्कर, हादसे में सात लोगों की मौत, आठ की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कासगंज (Kasganj) जिले में मंगलवार की सुबह बोलेरे और टेंपा के बीच भीषण टक्कर (Bolero Tempo Fierce Collision) हो गई। दिल दहला देने वाले इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल (District Hospital) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के नजदीक हुआ है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतकों में शामिल सभी लोग टेंपो में सवार थे। हादसा इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बोलेरो के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है और न ही हादसे के पीछे की वजह भी स्पष्ट रूप से सामने आ सकी है।
घटनास्थल पर मची चीख पुकार
हादसा होने के बाद घायलों के बीच चीख पुकार मच गई। टेंपों में सवार यात्रियों को तड़पता देख राहगीर भी सकते में आ गए। राहगीरों की मदद ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर जाम भी लग गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और जाम खुलवाया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS