UP Election 2022 : भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी, शायर मुनव्वर राणा की बेटी भी चुनाव मैदान में

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के मद्देनजर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने प्रत्यशियों की अगली सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने जहां आज आठवीं सूची जारी की है, वहीं कांग्रेस की छठी सूची है। बीजेपी की ओर से तीन प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने छह प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी ने मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर एसपी सिंह बघेल को करहल विधानसभा सीट से चुनाव दिया गया है। उन्होंने नाम जारी होने से पहले ही एसपी सिंह बघेल ने आज नामांकन पत्र भी भर दिया था। वहीं, जसवंतनगर से विवेक शाक्य और हमीरपुर से मनोज प्रजापति को उतारा गया है।
कांग्रेस ने जारी की 6 उम्मीदवारों की 5वीं लिस्ट
कांग्रेस ने आज छह प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें तीसरे, चौथे, पांचवें चरण के प्रत्याशी शामिल हैं। सूची में तीन महिलाओं का नाम शामिल है। देश छोड़ने की धमक देने वाले शायक मुनव्वर राणा की बेटी उरुषा राणा को भी मैदान में उतारा गया है। उन्हें उन्नाव की पुरवा सीट से प्रत्याशी बनाया है।
इसके अलावा कांग्रेस ने कानपुर की कल्यानपुर से गायत्री तिवारी को टिकट दिया गया है। लखनऊ पूर्व से पंकज तिवारी, लखनऊ पश्चिम से शहाना सिद्दीकी, लखनऊ उत्तर से अजय श्रीवास्तव उर्फ अज्जू को टिकट दिया है। लंभुआ से विनय विक्रम सिंह को टिकट मिला। बता दें कि कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए अब तक कुल 322 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें 130 टिकट महिलाओं को दिए गए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS