यूपी पंचायत चुनाव और मिशन 2022 के लिए नड्डा आज से देंगे 'गुरुमंत्र'

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव और मिशन 2022 की रणनीति तैयार करने के लिए आज लखनऊ पहुंच रहे हैं। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करेंगे। नड्डा आज दोपहर 1.30 बजे लखनऊ पहुंचने वाले थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका आगमन लेट हो गया। वे अब शाम छह बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा देर शाम भाजपा लखनऊ कार्यालय में बैठक करेंगे। इसके बाद रात 9.00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। नड्डा 22 जनवरी शुक्रवार को सुबह 9.45 बजे चिनहट ग्रामीण लखनऊ की मंडल बैठक लेने के बाद सुबह 11.00 बजे सीएमएस गोमतीनगर विस्तार लखनऊ महानगर एवं जिला के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.30 बजे वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में अवध एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे। इसी दिन दोपहर 3.00 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ में अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक करेंगे। शाम 4.00 बजे सोशल मीडिया वालंटियर्स को संबोधित करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाम 5.30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बता दें कि भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा ने 26 दिसंबर 2020 को ही लखनऊ में दो दिवसीय प्रवास का कार्यक्रम तय किया था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल स्वयं उनके आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों में जुटे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS