Mainpuri: मैनपुरी में बदमाशों ने भाजपा नेता को गोली मारी, हालत गंभीर

UP Crime: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में क्राइम की वारदातें कम होती नहीं दिख रही हैं। यूपी में बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्होंने नेताओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। ताजा मामला यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) जिले से सामने आया है। जिले में बदमाशों ने एक भाजपा नेता को उस समय गोली मार दी जब वह अपने घर लौट रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट अनुसार, बदमाशों ने भाजपा अनुसूचित जाति युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौतम कठेरिया को मैनपुरी से भोगांव लौटते समय कई गोलियां मारी हैं। जिसके बाद नेता जी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात को नाजुक देखते हुए उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मैनपुरी के एसपी ने बताया कि मैनपुरी में भाजपा नेता को गोली मारी गई। वे बाइक से जा रहे थे, इस दौरान 2 अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मार दी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें आगरा भेजा गया है। जो भी दोषी होंगे उनके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करेंगे।
मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, बीती रात लगभग नौ बजे भाजपा ने नेता अपनी मां के दवा दिलाने के लिए मैनपुरी गए हुए थे। जब वह भोगांव-मैनपुरी रोड पर ललूपुर के पास बाइक पर सवार दो बदमाशों उन पर फायरिंग कर दी।
गोलियां भाजपा नेता के सीने में जा लगीं। जिसके बाद तत्काल उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए और जांच में जुट गए। पूरे जिले में पुलिस ने नाकेबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS