UP BJP लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी, आज लखनऊ में हुई बड़ी बैठक, पढ़िये एजेंडा

UP BJP लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी, आज लखनऊ में हुई बड़ी बैठक, पढ़िये एजेंडा
X
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोकभवन में आज बीजेपी की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गई। पढ़िये तमाम अपडेट्स...

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज भारतीय जनता (BJP) पार्टी की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh), यूपी बीजेपी प्रभारी राधामोहन सिंह (Radha Mohan Singh) और दोनों डिप्टी सीएम मौजूद रहे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ समझा जाता था, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं के चलते इन दोनों सीटों पर जनता ने बीजेपी को विजयी बनाया। उन्होंने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और सकारात्मक सोच को इसके पीछे का कारण बताया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों और विकास योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 100 दिन के तय लक्ष्य को भी शत-प्रतिशत हासिल कर लिया है। इस बारे में भी जनता को इसकी जानकारी दें।

इस दौरान बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसी भी कार्य में जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही अनुशासन का होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी संगठन की मर्यादा में रहकर कार्य करें और कोई भी ऐसा बयान न दे, जिससे पार्टी कटघरे में न आए। बीजेपी के महामंत्री सुनील बंसल ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। साथ ही हैदराबाद में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पास प्रस्तावों की भी विस्तार से जानकारी दी।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने दो जुलाई को हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का एजेंडा और कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई थी। अब इन कार्यक्रमों और रणनीति को प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से साझा किया है। इन सभी कार्यक्रमों और प्रस्तावों को बूथ स्तर तक लागू किया जाएगा।

चलते चलते बताते चलें कि आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत से बीजेपी बेहद उत्साहित है। रामपुर से भाजपा के घनश्याम लोधी और आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ ने विजय हासिल की। यह दोनों सीटें समाजवादी पार्टी का गढ़ समझी जाती थीं। बीजेपी को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव 2022 में भी पार्टी और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन करेगी।

Tags

Next Story