भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार
X
इलाज के दौरान विधायक का कोरोना टेस्ट भी किया गया था, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी।लखनऊ में विधायक की मौत के बाद उनके क्षेत्र में शोक की लहर है। विधायक जन्मेजय सिंह सदर तहसील के देवगांव के मूल निवासी थे।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा के मॉनसून सत्र के बीच भारतीय जनता पर्टी के बीच एक बुरी खबर आई है। बीजेपी के देवरिया सदर से विधायक जन्मेजय सिंह का लखनऊ में निधन हो गया है। वह 75 साल के थे। बताया जा रहा है कि विधायक जन्मेजय सिंह कई महीनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार देर रात अचानक उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी। जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल फिर लोहिया संस्थान ले जाया गया।

उन्हें हार्ट अटैक हुआ। जब तक डॉक्टर स्थिति को संभालते उनकी मौत हो चुकी थी। इलाज के दौरान विधायक का कोरोना टेस्ट भी किया गया था, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी।लखनऊ में विधायक की मौत के बाद उनके क्षेत्र में शोक की लहर है। विधायक जन्मेजय सिंह सदर तहसील के देवगांव के मूल निवासी थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विधायक जन्मेजय सिंह का जन्म 7 जुलाई 1945 को देवरिया में हुआ था। उनके पिता का नाम त्रिलोकीनाथ सिंह है। उनकी पत्नी का नाम गुजराती देवी है और उनके कुल सात बच्चे हैं। जिनमें 3 बेटे और 4 बेटियां हैं। जन्मेजय सिंह भजपा से लगातार दो बार से विधायक थे। साल 2012 में उन्होंने बसपा प्रत्याशी प्रमोद सिंह को हराया था, वहीं 2017 में उन्होंने सपा के उम्मीदवार जेपी जायसवाल को बड़े अंतर से मात देकर जीत हासिल की थी।

Tags

Next Story