BJP विधायक की गाड़ी ने शख्स को रौंदा और फिर घसीटा, मौके पर हुई मौत, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में बीजेपी विधायक (BJP MLA) के रिश्तेदार ने एक शख्स को कार से रौंद दिया। हादसे में उस शख्स की मौत हो गई। इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स कार से कुछ दूरी पर बैठा है, लेकिन कार सवार ने उसे देखने के बाद भी अपनी कार नहीं रोकी और उसे रौंद दिया। शख्स को कुचलकर उसे कुछ दूर तक घसीटा, इससे शख्स की मौत हो गई। घटनास्थल पर कुछ लोग बर्थडे मना रहे थे, उन्होंने इस घटना की वीडियो बना लिया। यह घटना मंगलवार रात साढ़े 12 बजे आरडीसी राजनगर के पुल के पास हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मरने वाला शख्स कौन है, इसकी शिनख्त अभी तक नहीं हो पाई है।
#UP गाजियाबाद के कवि नगर इलाके में बीजेपी विधायक के स्टिकर वाली कार ने सड़क पर बैठे एक शख्स को कुचला। शख्स की मौके पर ही मौत हो गई।
— kumar naveen (@naveenk24051993) July 19, 2023
नोट:- वीडियो थोड़ा विचलित करने वाला है।#ghaziabadaccident @Uppolice #Accident pic.twitter.com/p2VfQBtXJp
बर्थडे मना रहे शख्स ने रोकी कार
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम सौरभ शर्मा है, जो बुलंदशहर जिले के शिकारपुर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा का रिश्तेदार है। आरोपी सौरभ महागुणपुरम का रहने वाला है। इस वीडियो में देखा जा रहा है कि एक शख्स सड़क के बीच में बैठा है। शख्स अपने होश में, वह बीच सड़क पर क्यों बैठा था इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। जब शख्स सड़क पर बैठा था, तभी उसके पीछे से एक कार आ रही थी। कार चालक ने शख्स को देखने के बाद भी अपनी कार नहीं रोकी और उसे कुचल दिया। पास में बर्थडे मना रहे शख्स ने कार को रोका, तब कार चालक बाहर आए। वहीं, कार के पीछे बीजेपी विधायक का स्टिकर लगा हुआ था।
ये भी पढ़ें...UP Crime: रायबरेली में माफिया पर शिकंजा, साढ़े चार करोड़ की संपत्ति हुई अटैच
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS