बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंबेडकर नगर से जन विश्वास यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- भाजपा है तो विकास है

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंबेडकर नगर से जन विश्वास यात्रा का किया शुभारंभ, बोले- भाजपा है तो विकास है
X
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर से भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस मौके पर मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश (UP) के अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस मौके पर मौजूद रहे। नड्डा ने यात्रा के शुभारंभ के दौरान कहा कि अन्य राजनीतिक दलों की जन सभाओं में जो भीड़ होती हैं, वो हमारे कार्यकर्ता सम्मेलनों के समान होती है। जहां भाजपा का कार्यकर्ता एकत्र होता है, वो जन सैलाब में परिवर्तित हो जाता है। ऐसा ही नजारा आज मथुरा, झांसी, बिजनौर, बलिया और गाजीपुर में भी है।

जेपी नड्डा संबोधन के दौरान कहा कि ये जन विश्वास यात्रा 6 स्थानों से प्रारम्भ होकर 403 विधानसभा से निकलेगी और करीब 4 करोड़ नागरिकों के साथ सीधा संवाद करते हुए जनता का विश्वास हासिल करेगी। हम समर्पित भाव से लोगों की सेवा करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास ये संभव है तो सिर्फ भाजपा के नेतृत्व में ही संभव है। बाकि और किसी भी राजनीतिक पार्टी ये कभी भी संभव नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि पहले संस्कृति थी कि वोट बंटोरो, भाई को भाई से लड़ाओ, लोगों से वोट लेकर उन्हें भूल जाओ और अगले चुनाव में नए-नए नारे लेकर आ जाओ। अब जनता के बीच जाना, लोगों का विश्वास प्राप्त करना, जो कहा था, वो करके दिखाना, ये संस्कृति मोदी जी ने विकसित की है। भाजपा है तो विकास है। भाजपा है तो सम्मान है। भाजपा है तो सुरक्षा है। अन्य दलों में ये संभव नहीं है। न उनकी ऐसी सोच है, न मानसिकता है।

जेपी नड्डा ने कहा कि देश में सभी राजनीतिक पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित हो चुकी हैं। वोटबैंक की राजनीति करती हैं। मोदी जी की सभी योजनाएं एक ही बात को इंगित करती हैं- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। क्या हम सपा का कुशासन भूल गए हैं? सपा सरकार में खनन माफिया, गुंडे खुले आम घूमते थे। योगी जी ने उन्हें जेल भेजने का काम किया है। भ्रष्टाचार, अनाचार, दुराचार, इसका पर्यायवाची समाजवादी पार्टी है। महिलाओं की विवाह की उम्र 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष की जा रही है। समाजवादी पार्टी के सांसद ने इस पर गैरजिम्मेदाराना वक्तव्य दिया। ये वक्तव्य महिला सशक्तिकरण के खिलाफ है। अखिलेश यादव ने इसका बचाव किया है। ये वही सपा है, ये नई सपा नहीं है।

विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान का एक दिवसीय दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। जेपी नड्डा के दौरे को देखते हुए बीजेपी ने व्यापक तैयारी की है। शहर होर्डिंग्स और पोस्टरों से भर गया है। वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी ने भी मथुरा में जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ किया।

Tags

Next Story