लखनऊ में केंद्रीय मंत्री के घर पर युवक की हत्या में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, छीना झपटी में चली थी गोली

लखनऊ में केंद्रीय मंत्री के घर पर युवक की हत्या में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, छीना झपटी में चली थी गोली
X
BJP सांसद कौशल किशोर के घर पर गोली लगने से एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर विनय श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि जुए में हार जीत के विवाद को लेकर गोली चली। विनय और उसके दोस्त नशें में थे। विनय जुए में अंकित से करीब 15 हजार रुपए हार गया। जिसके बाद अंकित ने जुआ खेलने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। उसी दौरान विनय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।

मौके पर मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद

सूचना मिलते ही घटना स्थल पर यूपी पुलिस पहुंच चुकी है और मामले में जांच की जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के लिए 3 लोगों को हिरासत में लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर डीसीपी वेस्ट राहुल राज, एसडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसपी चौक सुनील सिंह समेत अन्य अफसर मौजूद हैं।

DCP राहुल राज का बयान

DCP पश्चिमी लखनऊ राहुल राज ने मीडिया को बताया कि, "विनय श्रीवास्तव नामक युवक को गोली लगी है, जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई है। उसके सिर पर गोली के निशान हैं। मौके से एक पिस्टल भी मिली है, जो कि विकास किशोर की बताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। सीसीटीवी की भी जांच की जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।"

BJP सांसद ने जताया दुख

इस घटना के बाद भाजपा सांसद कौशल किशोर ने दुख जताया है। समाचार एजेंसी से बातचीत में उन्होंने कहा कि, घटना कैसे हुई है इसके बारे में जानकारी नहीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी होगा जांच में सामने आएगा। जो दोषी होगी उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है। सांसद ने आगे कहा कि पिस्टल उनके बेटे विकास की है, जो कि घर पर रखकर दिल्ली चला गया था।

ये भी पढ़ें- वो करते हैं तो कोई नहीं बोलता', दलबदलू होने के आरोप पर Rajbhar ने SP और BSP पर बोला हमला

तड़के 4 बजे लगी गोली

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर का दुबग्गा के बेगरिया में नया मकान है। यहां पर विनय श्रीवास्तव और बीजेपी सांसद का बेटा विकास किशोर रहते थे। मृतक विनय श्रीवास्तव भाजपा का कार्यकर्ता भी था। जानकारी के मुताबिक विकास के पिस्टल से तड़के 4 बजे फायर हो गया। गोली विनय के सिर में लगी, जिससे विनय की मौके पर मौत हो गई।


Tags

Next Story