यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान जमकर बवाल, भाजपा-सपा के बीच चले लात-घूंसे और पत्थर, ग्रेनेड भी बरामद... देखिये वीडियो

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रधान चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने से पहले ही कई जगह से हिंसा की खबरे सामने आने लगीं। कहीं प्रत्याशी के अपहरण का आरोप लगा तो कहीं पर प्रतिद्वंद्वी दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कन्नौज में तो बीजेपी और सपा कार्यकर्ताओं के बीच पथराव भी हुआ, जिसके चलते हालात को काबू करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सदर ब्लॉक में सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर ईंट और पत्थर चले। बताया जा रहा है कि सपा समर्थित प्रत्याशी अजय दोहरे नामांकन के लिए सदर ब्लॉक में पंहुचे तो उनकी भाजपा कार्यकर्ताओं से कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदली और बाद में दोनों पक्षों के बीच ईंट और पत्थर चलने लगे। आरोप है कि सपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष रामजीवन राजपूत को भी बुरी तरह से पीटा। पुलिस को हालात काबू करने में खासी परेशानी आई। कड़ी मशक्कत के बाद उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया, जिसके कुछ समय बाद नामांकन प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई जा सकी।
कन्नौज में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा प्रत्याशी को नामांकन करने से जबरन रोका गया। भाजपा के गुंडों ने बुरी तरह पीटते हुए भाजपा समर्थक सपा प्रत्याशी को बाहर खींचकर ले गये। इस दौरान सुरक्षा के लिये मुस्तैद फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बन तमाशा देखते रहे।@BrajeshYadavSP pic.twitter.com/tNz3R1bwgV
— Nitin Pal ( नितिन पाल ) (@nitinpalsp) July 8, 2021
अपडेट्स
सीतापुर में तीन लोग घायल, ग्रेनेड बरामद
सीतापुर में भी भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस मारपीट में तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने एक वाहन से ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों गुटों के बीच तनाव बरकरार है।
Clash breaks out between BJP and independent candidate supporters in Sitapur during nomination filing of block president election. 3 people critically injured.
— ANI UP (@ANINewsUP) July 8, 2021
Grenades lobbed at vehicles. Four people arrested. pic.twitter.com/7uxVVFuoDW
बुलंदशहर में दो गुटों के बीच हाथापाई
बुलंदशहर के सियाना ब्लॉक में नामांकन के दौरान दो गुटों में हाथापाई हो गई। दोनों गुटों के बीच जमकर लात और घूंसे चले।
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के सियाना में ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान दो गुटों में हाथापाई हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2021
सियाना की CO ने बताया, "दो पक्ष एकसाथ नामांकन के लिए आए। उनके समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। मामले को शांत करवा दिया गया। दोनों पक्षों के बीच किसी मुद्दे को लेकर टकराव नहीं था।" pic.twitter.com/VWznMKLFXF
बीजेपी प्रत्याशी की गाड़ी पर पथराव
गोरखपुर के शाहपुर गांव के चारगवां ब्लॉक में भी बवाल हुआ है। भाजपा प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि नामांकन दाखिल कराने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की और गाड़ी के शीशे तोड़ डाले।
Violence breaks out during nomination filing of Block president election in Chargawan block of Shahpur village, Gorakhpur
— ANI UP (@ANINewsUP) July 8, 2021
BJP Block president candidate alleged that Samajwadi Party workers pelted stones, vandalised their vehicles while they were going to file nomination pic.twitter.com/yqEgf0t45O
कन्नौज में पत्रकार को बुरी तरह पीटा
कन्नौज के सौरिख विकास खंड में इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार को बुरी तरह पीटा गया है। पत्रकार का नाम नित्य मिश्रा बताया गया है, जो कि नामांकन प्रक्रिया की कवरेट कर रहे थे।
तालाग्राम ब्लॉक में फायरिंग
तालाग्राम ब्लॉक में दो पक्षों के बीच फायरिंग होने की सूचना सामने आई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं, वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने पलटवार में कहा कि भाजपाई उनके प्रत्याशी को नामांकन करने से रोक रहे हैं। विवाद की सूचना मिलने पर डीएम राकेश कुमार और एसपी प्रशांत वर्मा मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। उधर, कानपुर के बिल्हौर ब्लॉक में सपा प्रत्याशी नीरू देवी का अपहरण हो जाने का आरोप लगाया गया है।
इतने पदों पर होगा ब्लॉक चुनाव
उत्तर प्रदेश में 825 ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिए आज सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन होगा। कल यानी 9 जुलाई को नामांकन वापस लिया जा सकेगा, जबकि दस जुलाई को मतदान कराया जाएगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू करा दी जाएगी और इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS