सात फेरों की रस्म के दौरान दूल्हे की निकली दूसरी जाति तो मच गया बवाल, फिर थाने में जो हुआ...

यूपी(UP) के मुरादाबाद(Moradabad) में रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्में निभाई जा रही थी। चढ़त के बाद में दूल्हा और दुल्हन के सात फेरों की तैयारी की जा रही थी। लेकिन उसी समय दुल्हन पक्ष को दूल्हा दूसरी जाति होने का पता चल गया। जिसके बाद मौके पर बवाल खड़ा हो गया। यहां तक दूल्हे को बगैर दुल्हन को साथ लिए लौटना पड़ा। दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष पर मारपीट करने और बंधक बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, दुल्हन पक्ष ने जाति छिपाकर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। जिसके बाद बारात वापस लौटी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बागपत जिले के छपरौली थाना एरिया के एक गांव से करीब 6 माह पहले मुरादाबाद के बिलारी नगर की एक युवती से रिश्ता तय हुआ था। दोनों पक्षों में बात बनी तो शादी की डेट भी तय हो गई। रविवार को दूल्हे पूरे गाजे-बाजे और बारात के साथ मुरादाबाद पहुंचा। चढ़त के बाद जयमाला भी डाली गई। सात फेरों की रस्म निभाई जा रही थी। उसी दौरान दूल्हा दूसरी जाति का होने की पोल खुल गई। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा दूसरी जाति का होने की वजह से शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान कुछ बाराती खाना खाकर चुपचाप मौके से खिसक लिए। दोनों पक्षों के बीच बवाल को होता देख किसी ने कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। बताया गया है कि दुल्हन बनी युवती की मौसी की लड़की ने दूसरी जाति के लड़के के साथ लव मैरिज की थी।
इस शादी में युवती की मौसेरी बहन और जीता बिचौलिया का किरदार में थे। दुल्हन पक्ष ने पुलिस को जाति छिपाकर शादी के प्रयास की तहरीर दी है। उधर, दूल्हे पक्ष की तरफ से तहरीर दी गई। जिसमें उन्होंने दुल्हन पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, दुल्हन पक्ष ने सामान भी जब्त कर लिया है। दूल्हे पक्ष की तरफ से दुल्हन की तरफ से किए गए खर्च की भरपाई को लेकर दोनों के बीच समझौता हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS