पेश की मिसाल : शादी का मंडप छोड़ अपनी नौकरी की काउंसलिंग में पहुंची दुल्हन, मामला जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक लड़की ने ऐसी मिसाल पेश की है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वैसे तो आप ने सुना ही होगा कि शादी किसी भी लड़की या लड़के के लिए सबसे बड़ा दिन होता है। इस दिन की खुशी हर किसी को पहले से ही होती है और सालों की तैयारियों के बाद शादी जोड़ा शादी के बंधन में बंधता है। मगर हम जिस अजीबो गरीब वाकये का जिक्र करने जा रहे हैं उसमें शादी से ज्यादा अपने भविष्य को लेकर सजगता का मुजाहिरा किया गया है।
दरअसल यहां पर एक दुल्हन अपनी नौकरी की काउंसलिंग में डॉक्यूमेंटस वेरीफाई कराती हुई नजर आई। बाराबंकी की रहने वाली प्रज्ञा तिवारी की बुधवार को शादी हुई। गुरुवार सुबह 5 बजे दुल्हन की मांग में दूल्हे ने सिंदूर भरा और फिर वह मंडप से नौकरी की काउंसलिंग में चली गई और नौकरी पाकर फिर खुशी से विदा हुई। प्रज्ञा की शादी के दिन ही काउंसलिंग की डेट फिक्स थी। इसलिए फेरों के बाद ही प्रज्ञा कुछ रस्मों को छोड़कर गोंडा बीएसए ऑफिस में काउंसलिंग के लिए चली गई। वहां पर प्रज्ञा ने लाइन में लगकर अपने डॉक्यूमेंटस को चेक करवाए और रिसीविंग ली। उसके चहरे पर नौकरी और शादी की दोहरी खुशी नजर आ रही थी।
शिक्षक के पद पर नियुक्त हुई हैं प्रज्ञा
प्रज्ञा बचपन से ही शिक्षिका बनना चाहती थीं। इसी का परिणाम था कि उन्होंने शादी से ज्यादा अपनी नियुक्ति पर फोकस रखा। प्रज्ञा, बेसिक शिक्षा विभाग गोंडा में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुई हैं। उनका कहना है कि करियर उसके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसलिए वह कई रस्मों को बीच में छोड़कर काउंसलिंग के लिए पहुंची। वह चाहती है कि सभी माता-पिता अपनी बेटियों को खूब पढ़ाएं, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।
वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। प्रज्ञा काउंसलिंग के बाद वापस बाराबंकी चली गई हैं। जहां सभी उनका इंतजार कर रहे थे, सभी चाहते थे कि शादी की बची हुई रस्में पूरी होने के बाद वह अपने ससुराल के लिए विदा हो। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी प्रज्ञा को नौकरी के लिए बधाई दी. वहीं, प्रज्ञा अपने दूल्हे को भी अपने लिए बहुत लकी मान रही हैं, जिसके जिंदगी में आने के बाद उन्हें नौकरी मिली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS