बिना मंगलसूत्र के आया दूल्हा तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार, पुलिस की पहल के बाद रिश्ता टूटने से बचा

बिना मंगलसूत्र के आया दूल्हा तो दुल्हन ने किया शादी से इनकार, पुलिस की पहल के बाद रिश्ता टूटने से बचा
X
उत्तर प्रदेश के देवरिया शादी में दूल्हा पक्ष जेवरात लेकर नहीं पहुंचा तो दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हा पक्ष की तरफ से दुल्हन के लिए मंगलसूत्र भी नहीं लाया गया। मामला बढ़ने पर बाराती भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गई।

उत्तर प्रदेश के देवरिया (Deoria) शादी में दूल्हा पक्ष जेवरात लेकर नहीं पहुंचा तो दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हा पक्ष की तरफ से दुल्हन के लिए मंगलसूत्र भी नहीं लाया गया। मामला बढ़ने पर बाराती भाग खड़े हुए। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, थानेदार दुल्हन का भाई बना और शादी संपन्न कराई। साथ ही दुल्हन को एक मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया। जिसके बाद पुलिस की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जिले के गौरी बाजार थाना एरिया के फुलवरिया गांव निवासी हरेराम की बेटी आदिति की शादी गोरखपुर (Gorakhpur) जिले के पोखरा गांव के रहने वाले संजय के साथ तय हुई। जयमाल के बाद दोनों पक्ष में विवाद खड़ा हो गया। दुल्हन पक्ष के मुताबिक, दहेज (Dowery) देने के बाद भी दूल्हे पक्ष की तरफ से जूलरी नहीं लाई गई। विवाद बढ़ने पर बाराती खिसक लिए। हालांकि, लड़की वालों ने दूल्हे उसके पिता और कुछ रिलेटिव को रोक लिया। यहां उनसे दहेज में हुए खर्च की मांग करने लगे। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं, दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई।

जहां देर रात तक पंचायत (Panchayat) चलती रहीं, लेकिन कोई बात दोनों पक्षों के बीच नहीं बनी। सोमवार को थानेदार विपिन मलिक लड़की के भाई, पिता और दूल्हे पक्ष के लोगों को लेकर थाने आ गए। इस दौरान दुल्हन को भी समझाया। थानेदार के समझाने पर दूल्हा औीर दुल्हन पक्ष राजी हो गए। उधर, दूल्हा पक्ष के लोग जूलरी लेकर पहुंचे। थानेदार विपिन मलिक खुद दुल्हन के भाई बने और सभी फर्ज अदा किए।

Tags

Next Story