शादी में जयमाला से लेकर मांग भरने तक पूरी हुई रस्म, कन्यादान के समय दूल्हे को हाथ देते ही भड़की दुल्हन ने लौटा दी बारात

शादी में जयमाला से लेकर मांग भरने तक पूरी हुई रस्म, कन्यादान के समय दूल्हे को हाथ देते ही भड़की दुल्हन ने लौटा दी बारात
X
मंडप में फेरों के समय कन्यादान की रस्म के बीच दूल्हे के हाथों को देखते ही भड़क गई दुल्हन। लड़के वालों पर धोखा करने का आरोप लगाते हुए वापस लौटा दी बारात।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बहुत ही धूमधाम से शादी की रस्में अदायगी हो रही थी। बारात भोज के बाद दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom) की जयमाला हुई और फिर दोनों मंडप में पहुंच गये। यहां दूल्हे ने लड़की की मांग भरी। यहां तक सब सही चल रहा था, लेकिन जैसे ही कन्यादान की रस्म अदा के लिए जैसे ही दूल्हे ने अपने हाथ दुल्हन के हाथों में रखें। वह दूल्हे की तीन उंगलियां कटी देख भड़क गई। कन्या पक्ष के लोगों ने भी इस पर एतराज जताया। साथ ही लड़के पक्ष पर दूल्हे के उंगली कटे होने की बात छिपाने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के थाना छतारी से सोमवार रात अलीगढ़ के छर्रा गांव में बारात पहुंची थी। बारात गाजे बाजों के साथ धूमधाम से चढ़ी और लड़की वाले के घर तक पहुंची। यहां लड़की पक्ष ने बारातियों की बहुत ही अच्छे से आवभगत की गई। बारातियों के भोजन पूर्ण करने पर जयमाला की रस्म हुई। यहां तक सब सही चलता रहा, लेकिन जैसी दूल्हा दुल्हन मंडप में पहुंचे। यहां मांग भरने की रस्म के बाद कन्यादान की रस्म शुरू हुई। इस रस्म में पंडित जी ने दूल्हे को दुल्हन के हाथों में अपना हाथ देने के लिए कहा। इस दौरान जैसे ही दुल्हन की नजर दूल्हे की हथेली पर पड़ी तो उसकी तीन उंगलियां कटी हुई थी। यह देखते ही दुल्हन भड़क गई। उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

दूल्हे पक्ष पर यह बात छिपाने का लगाया आरोप

वहीं इस मामले में लड़की वालों का आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने उनसे लड़के की उंगली कटी होने की बात छिपाई थी। उन्हें इसके बारे में कुछ बताया नहीं गया। दूल्हे पक्ष ने उनके साथ धोखा किया। वहीं दूल्हे पक्ष का कहना था कि उन्होंने दूल्हन पक्ष को इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी। वहीं घंटों चले इस विवाद के बाद दुल्हन पक्ष पर शादी कराने वाले बिचौलियों को बंधक बनाने का भी आरोप लगाया गया है।

Tags

Next Story