Gorakhpur Murder: गोरखपुर में देवर ने भाभी को मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार, वजह चौंकाने वाली

Gorakhpur Murder: गोरखपुर में देवर ने भाभी को मौत के घाट उतारा, आरोपी फरार, वजह चौंकाने वाली
X
यह वारदात गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के मिठाबेल की है। यहां 45 वर्षीय महिला अनीता दुबे को उसके ही देवर गिरीश चंद्र दुबे ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर हत्या कर दी। पढ़िये वजह...

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आज सुबह एक देवर ने अपनी भाभी के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आरोपी देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वारदात गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के मिठाबेल की है। यहां 45 वर्षीय महिला अनीता दुबे अपने पति संतोष दुबे और दो बच्चों के साथ रहती थी। उसका देवर गिरीश चंद्र को शराब पीने की लत थी। वो आए दिन शराब पीकर आता और झगड़ा करता। अनीता उसे टोकती थी। शुक्रवार की रात को भी गिरीश चंद्र शराब के नशे में धुत होकर आया।

अनीत उस वक्त कमरे में सोई थी। गिरीश ने जब दरवाजा खटखटाया तो अनीता को यह बात देरी से पता चली। अनीता ने जैसे ही दरवाजा खोला, सामने खड़े गिरीश ने लोहे की रॉड से उसके सिर पर सीधा प्रहार कर दिया। प्रहार इतना तेज था कि अनीता लहुलूहान होकर वहीं गिर गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन उठे और उसे घायल देखकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी देवर गिरीश चंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अनीता के पति संतोष हाथ-पैर से दिव्यांग हैं। उनका बड़ा बेटा बागीश दिल्ली में रहकर फैक्टरी में काम करता है। छोटा बेटा अनुज 11वीं का स्टूडेंट है। अनीता के ससुर कृष्ण मोहन दुबे की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। अनीता की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags

Next Story