रामपुर में हलाला के नाम पर देवर ने किया भाभी का रेप, पति और ससुर पर भी गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक देवर द्वारा अपनी तलाकशुदा भाभी के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति और ससुर पर भी संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर इन सबके समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका निकाह एक साल पहले गंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही उसे ससुरालियों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि प्रताड़ित किए जाने के बाद भी जब उसने दहेज लाने में असमर्थता जताई तो पति ने 16 जुलाई को ट्रिपल तलाक दे दिया।
इस पर महिला ने ससुरालियों को धमकी दी कि वो पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत देगी। महिला का कहना है कि इस पर ससुरालियों ने उसे देवर से संबंध बनाने के लिए कहा। उनका कहना था कि हलाला के बाद वो दोबारा उसके पति से निकाह करा देंगे। महिला इसके लिए तैयार नहीं हुई। आरोप है कि ससुर ने इसके बावजूद उसे उसके देवर के साथ जबरन कमरे में बंद कर दिया। महिला ने देवर को भी धमकी दी कि यह गलत है और इसके खिलाफ पुलिस में जाएगी, लेकिन वो नहीं रूका और अपनी ही भाभी से रेप की वारदात को अंजाम दे डाला।
रामपुर के एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि महिला से हलाला के नाम पर रेप की शिकायत मिली है। इस मामले में महिला के पति, देवर और ससुर समेत सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS