यूपी में सगे भाई बने एक-दूसरे की जान का दुश्मन, संपत्ति विवाद में दो लोगों की कर दी हत्या

योगी सरकार के पैतृक गांव यानी गोरखपुर में लगातार रेप और हत्या की घटना सामने आ रही है। जब योगी सरकार के निवास स्थल में अपराधी बेलगाम हैं, तो अन्य जिलों में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अपराधी किस हद तक अपनी वारदात को अंजाम दे सकता है।
गोरखपुर में दो सगे भाईयों की आपसी विवाद खूनी में बदल गया। महज संपत्ति विवाद के चलते एक भाई अपने ही भाई की जान का दुश्मन बन बैठा। राजेश दुबे ने संपत्ति विवाद में अपने ही भाई अरविंद दुबे की पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।
जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। राजेश दुबे ने अपने साले के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया है। यह घटना गगहा थाना क्षेत्र के पोखरी गांव की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने राजेश दुबे और उसके साले समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट लागू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से पोखरी गांव निवासी राजेश दुबे और अरविंद दुबे के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था। अचानक रविवार को एक महुआ के पेड़ को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया।
इस बीच मुख्य आरोपी राजेश दुबे ने अरविंद दुबे की पत्नी और उनके बेटे पर पहले लाठी और डंडे से हमला कर दिया। फिर बाद में दोनों पर फावड़े से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS