UP Election 2022 : सीएम योगी के खिलाफ बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन लड़ेंगे चुनाव, छठी सूची में इन्हें भी मिला टिकट

UP Election 2022 : सीएम योगी के खिलाफ बसपा के ख्वाजा शमसुद्दीन लड़ेंगे चुनाव, छठी सूची में इन्हें भी मिला टिकट
X
बहुजन समाजवादी पार्टी की प्रमुख मायावती ने आज छठी सूची जारी की। इसमें कुल 54 प्रत्याशियों के नाम हैं।

बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची (Sixth List) जारी की है। गोरखपुर शहर (Gorakhpur City) से ख्वाजा समसुद्दीन (Khwaja Samsuddin) और गोरखपुर देहात से दारा सिंह निषाद (Dara Singh Nishad) को टिकट दिया गया है। इस सूची में कुल 54 प्रत्याशियों के नाम हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बसपा सुप्रीमो मायावती पांचवीं बार सीएम बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही हैं। बसपा ने पहले पांचवें चरण के चुनाव के मद्देनजर 61 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। बसपा ने 28 जनवरी को चौथे चरण की 53 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

बसपा प्रमुख मायावती ने पाचवीं सूची में उन्नाव की मोहान सीट से विनय चौधरी और भगवंतनगर सीट से प्रेम सिंह चंदेल का टिकट काट दिया था। मोहान विधानसभा सीट से सेवक लाल रावत और भगवंतनगर सीट से बृजकिशोर वर्मा को मैदान पर उतारा था।

Tags

Next Story