UP Election 2022 : बसपा ने जारी की यूपी चुनाव के चौथे चरण के प्रत्याशियों की सूची, अब तक इतनों को मैदान में उतारा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के चौथे चरण के प्रत्याशियों की सूची बहुजन समाजवादी पार्टी (BSP) ने जारी की है। इस सूची में 53 प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया गया है। जो सीटें खाली पड़ी हैं, उनकी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। तीसरी चरण (BSP Candidates Third List) में 53 प्रत्याशियों के सूची जारी की गई। पहली सूची (BSP Candidates First List) में 53 और दूसरी सूची (BSP Candidates Second List) में छह प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया था।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज बीजेपी के साथ ही सपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यूपी विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से धर्म व जाति की राजनीति हावी है व मीडिया में भी ऐसी ख़बरें भरी पड़ी रहती हैं, उससे ऐसा लगता है कि यह सब सपा व बीजेपी की अन्दरुनी मिलीभगत के तहत ही हो रहा है और वे चुनाव को हिन्दू-मुस्लिम व जातीय नफरती रंग देना चाहती हैं। जनता सतर्क रहे।
28-01-2022-BSP UP VS POLL-FOURTH PHASE LIST pic.twitter.com/IlhOscY3cH
— Mayawati (@Mayawati) January 28, 2022
इससे पहले भी गुरुवार को भी प्रयागराज में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की घटना पर निंदा की थी। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, 'पहले यूपीटीएनटी और अब रेलवे के आरआरबी-एनटीपीसी रिजल्ट को लेकर यूपी व बिहार में कई दिनों से भारी हंगामा जारी है, यह सरकारों की विफलताओं का ही प्रमाण हैं। गरीब युवाओं व बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ ऐसे खिलवाड़ और विरोध करने पर उनकी पिटाई सर्वथा अनुचित है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण गरीबी व बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। सरकारी नौकरी व उनमें आरक्षण की सुविधा गौण हो गई है। ऐसे में वर्षों से छोटी सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा भी सही से नहीं होना अन्यायपूर्ण। भाजपा युवाओं से पकोड़ा बिकवाने का अपना संकीर्ण विज़न बदले।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS