Bulandshahr: बुलंदशहर में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, 4 की मौत, शवों के उड़े चिथड़े

Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां अचानक से केमिकल फैक्ट्री में धमाका हुआ। यह धमाका इतना तेज था कि घर में काम कर रहे लोगों के होश उड़ गए, जिसके बाद लोगों ने जब घर से बाहर निकल कर देखा कि केमिकल फैक्ट्री पुरी तरह से खत्म हो चुकी है, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
इसके बाद लोगों को तुरंत उपचार के नजदीक के अस्पताल में भेजा गया। यह पूरी घटना शुक्रवार 31 मार्च की दोपहर की है। बता दें कि इस घटना में अभी तक चार लोगों की मौत हो गई। यह धमका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री में काम कर रहें लोगों के चिथड़े-चिथड़े हो गए।
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि इस घटना सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। इसके बाद घटना में घायल लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। इसके साथ ही कुछ लोगों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह धमाका किस वजह से हुआ है। इस हादसे की जांच फोरेंसिक टीम के द्वारा की जा रही है। पुलिस को घटनास्थल से कुछ गैस सिलेंडर बरामद हुआ। इस घटना में हुई मृतक की पहचान अभिषेक उम्र 20, रईस उम्र 40, आहद और विनोद के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे का कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS