योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल कोरोना पॉजिटिव, अब तक 18 मंत्री हो चुके हैं संक्रमित

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल कोरोना पॉजिटिव, अब तक 18 मंत्री हो चुके हैं संक्रमित
X
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्रियों में लगातार कोरोना की जाल बढ़ता ही जा रहा है।18 मंत्रियों के बाद अब कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल कोरोना का शिकार हो गए हैं। नन्द गोपाल ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है।

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में लगातार कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। 18 मंत्रियों के बाद अब कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी कोरोना के शिकार हो गए हैं। नन्द गोपाल ने ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी है।

नन्द गोपाल ने ट्वीट कर लिखा कि मैंने खुद का कोरोना टेस्ट कराया था। इसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। इसके बाद मैंने डॉक्टरों के परामर्श और निर्देशों का पालन करते हुए खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

अब तक 18 मंत्री हो चुके हैं कोरोना से ग्रसित

बता दें कि नन्द गोपाल गुप्ता नंदी योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री है। इसके अलावा वे प्रयागराज शहर दक्षिणी से विधायक भी है। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री में अब तक 18 मंत्री कोरोना के चपेट में आ चुके हैं। वहीं, कोरोना से दो मंत्री की मौत भी हो चुकी है।

इनमें से होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान और प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण शामिल है। 13 दिन पहले जय कुमार सिंह जैकी संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा बलदेव सिंह औलख, समाज कल्याण राज्यमंत्री जीएस धर्मेश पॉजिटिव आ चुके हैं।

जबकि अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा, मंत्री सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, विधि और न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह संक्रमित पाए गए थे।

वहीं, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी, खेल और युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी संक्रमित पाए गए।

Tags

Next Story