Mukhtar Ansari: बाहुबली मुख्तार अंसारी पर फिर बड़ी कार्रवाई, पत्नी आफसा की 50 लाख की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजीपुर (Ghazipur) में डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर आज भी बड़ी कार्रवाई हुई है। जेल में बंद मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी (Afsa Ansari) की संपत्ति को कुर्क (Property Attachment) कर दिया है। कुर्क संपत्ति की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गाजीपुर जिलाधिकारी के आदेश पर आज गुरुवार को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के जफरापुर वार्ड संख्या 18/22 में मुनादी करके मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा की संपत्ति कुर्क की गई। आरोप है कि मुख्तार अंसारी ने अपनी पत्नी आफसा अंसारी के नाम अवैध ढंग से संपत्ति अर्जित की थी। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी रोहन पी बोत्रे की अगुवाई में पुलिस के साथ ही राजस्व टीम ने कुर्की की कार्रवाई पूरी की।
आफसा अंसारी पर गाजीपुर और मऊ पुलिस में केस दर्ज है और उसके खिलाफ कोर्ट की ओर से गैरजमानती वारंट जारी हो चुका है। बावजूद इसके आफसा लंबे समय से फरार चल रही है। हाजिर न होने के चलते पुलिस आफसा अंसारी की संपत्तियों को जब्त कर रहा है। बीते दिनों पुलिस ने लखनऊ में दो अवैध संपत्तियों को कुर्क किया था। इसमें मुख्तार अंसारी के सहयोगी भीम सिंह के आवास और एक जमीन पर कुर्की कार्रवाई शामिल है।
मुख्तार की गाजीपुर से लेकर लखनऊ तक अवैध संपत्ति को कुर्क या फिर ध्वस्त किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि मुख्तार की मां के नाम पर 24 करोड़ की संपत्ति को भी जब्त किया जा चुका है। उन्होंने मुख्तार की मां ने इस संपत्ति को उसके बेटों के नाम पर ट्रांसफर कर दिया गया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने इस संपत्ति को जब्त कर लिया था।
बता दें कि मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले दिनों मुख्तार अंसारी के भतीजे की चार संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। इसकी कुल कीमत 15 करोड़ बताई जा रही है। यह पहला मौका था, जब मुख्तार के भाई और उसके परिवार की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई शुरू हुई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS