योगी बोले- यूपी में बाढ़ से नहीं होगा नुकसान, किसान होगा समृद्ध...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास से बाढ़ नियंत्रण की 146 परियोजनाओं का लोकार्पण और 70 परियोजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास किया। सीएम ने दावा किया कि प्रदेश के किसानों और आम जनता को अब बाढ़ से परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। इन परियोजनाओं को मानसून से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से बाढ़ में फसलें बर्बाद नहीं होगी, जिससे किसान समृद्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि 2017 में 24 जिले अति संवेदनशील और 16 जिले संवेदनशील श्रेणी में थे, लेकिन बाढ़ से बचाव के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। वर्ष 2017 में हमारी सरकार आने के बाद प्रदेश की जनता को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाने हेतु राज्य सरकार ने विस्तृत कार्य योजना बनाकर पूरी जवाबदेही के साथ इस कार्य को सम्पन्न किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में आगे भी कार्य करती रहेगी और बरसात का मौसम आने से पहले मई में ही इन परियोजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा।
वर्ष 2017 में हमारी सरकार आने के बाद प्रदेश की जनता को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से बचाने हेतु राज्य सरकार ने विस्तृत कार्य योजना बनाकर पूरी जवाबदेही के साथ इस कार्य को सम्पन्न किया है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 3, 2021
आज हमने बाढ़ नियंत्रण की 146 परियोजनाओं का लोकार्पण और 170 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया है।
लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से भी सीधा संवाद किया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि वे अपने यहां होने वाले बाढ़ प्रबंधन से जुड़े कार्यों से संतुष्ट हैं। कुछ ग्रामीणों ने बाढ़ के वक्त हुई घटनाओं को भी सीएम से साझा किया। इस पर सीएम ने कहा कि अगर कहीं भी लगे कि विकास कार्य में गड़बड़ी हो रही है या ठीक से काम नहीं हो रहा है तो तुरंत इसकी जानकारी उन्हें दें। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में भी किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS