UP: भाजपा नेता सत्यदेव सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

UP:  भाजपा नेता सत्यदेव सिंह का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख
X
गोंडा के पूर्व सांसद एवं भाजपा के दिग्गज नेता सत्यदेव सिंह का बुधवार की रात को निधन हो गया। पत्नी की मौत के बाद सत्यदेव सिंह को सदमा लगा था। इनके निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

गोंडा के पूर्व सांसद एवं भाजपा के दिग्गज नेता बुधवार की रात को गुरुग्राम के अस्पताल में निधन हो गया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सत्यदेव​ सिंह के निधन पर दुख जताया। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा कि उनके निधन से पार्टी ने विचारधारा के प्रति एक समर्पित नेता को खोया है। सत्यदेव सिंह का बुधवार की रात को गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया।

भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार गोंडा के पूर्व सांसद एवं विभिन्न राष्ट्रीय पदों पर रह चुके सत्यदेव सिंह का निधन हो गया। सत्यदेव सिंह को बीते दिनों स्वास्थ्य खराब होने की वजह से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सत्यदेव सिंह ने बुधवार की रात को अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि उनकी पत्नी का निधन कोरोना महामारी के चलते बीते रविवार को हो गया था। सत्यदेव सिंह के निधन की खबर से देवीपाटन मंडल में शोक की लहर है।

सत्यदेव सिंह अपनी सादगी के लिए जाने जाते थे। सत्यदेव सिंह युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर रहे। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की कोर कमेटी तक में सत्यदेव सिंह शामिल रहे। सत्यदेव सिंह ने 1977 में गोंडा से सांसद पद का चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। राम मंदिर आंदोलन में भी देवीपाटन मंडल से सत्यदेव सिंह की भूमिका अहम रही। इसी महीने सत्यदेव सिंह की पत्नी का निधन हुआ है। बताया जाता है कि इसके बाद सत्यदेव सिंह सदमें में थे।

Tags

Next Story