CM Yogi Today : सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में तरकुलानी रेगुलेटर का किया लोकार्पण, दो लाख की आबादी को मिली बाढ़ के खतरे से मुक्ति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में राप्ती नदी के मालौनी बांध पर बनाए गए तरकुलानी रेगुलेटर का लोकार्पण किया। इस परियोजना के पूरा होने के बाद अब 45 गांवों समेत दो लाख की आबादीको बाढ़ के खतरे से मुक्ति मिल गई है। सीएम योगी ने लोकार्पण कार्यक्रम में कई बड़े ऐलान भी किए।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह (तरकुलानी रेगुलेटर) आज से काम करना प्रारंभ कर देगा। इसकी क्षमता इतनी है कि यह एक घंटे में रामगढ़ ताल के पानी को बाहर फेंक सकता है। केंद्र और प्रदेश में डबल इंजन सरकार होती है तो कई गुना तेज गति से काम करती है। उन्होंने कहा कि 2009 में लोगों ने पंपिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग की क्योंकि बाढ़ के समय यह दो लाख लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। हमने लोगों को बाढ़, बीमारी और आपदा से बचाने के लिए इसका समय पर विकास सुनिश्चित किया है।
सीएम योगी ने कहा कि तरकुलानी रेग्युलेटर केवल एक पंपिंग स्टेशन नहीं है। खेती-बाड़ी को बचाने के साथ ही यह इस पूरे विकास खंड के अंदर इंसेफेलाइटिस और मस्तिष्क ज्वर जैसी बीमारी से बचाव का माध्यम भी बनेगा।
CM Yogi Adityanath inaugurated Tarkulani regulator & several irrigation project in Gorakhpur
— ANI UP (@ANINewsUP) July 5, 2021
"In 2009, people demanded to establish pumping station as it was imp for 2 lakh people during flood. We ensured its timely development to save them from flood, disease &disaster,"says CM pic.twitter.com/T2cvE6Y2uY
85 करोड़ की लागत से हुआ तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय जल आयोग ने 10 जून 2017 को तरकुलानी रेगुलेटर पर पंपिंग स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। पहले इस पर साढ़े 40 करोड़ की लागत बताई गई, लेकिन निर्माण सामग्री के महंगा होने और अन्य कारणों से इस पर कुल लागत करीब 85 करोड़ रुपये आई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS