Uttar Pradesh : CM योगी ने गोंडा में एथेनॉल प्लांट का किया शिलान्यास, विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कुछ ही महीने विधानसभा चुनाव ( Assembly Elections) होने है। इसी बीच प्रदेश में राजनितिक पार्टियों के जुबानी हमले जारी हैं। खास बात यह है कि सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) जब चुनावी मंच पर आते हैं तो बयानों से एक-एक कर विपक्ष की पिटाई शुरू कर देते हैं।सीएम योगी ने शनिवार को गोंडा में 450 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाले एथेनॉल प्लांट (Ethanol Plant) का शिलान्यास (Foundation Stone Layin) किया। साथ ही उन्होंने कई योजनाओं के हितग्राहियों को चेक व स्वीकृति पत्र दिए।
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कई बातों का जिक्र किया। योगी ने कहा सभी के विकास और समृद्धि का काम भाजपा सरकार (BJP government) में होता है। और सपा सरकार (SP government) में आतंकियों के मामले वापस आते थे। किसानों पर अत्याचार होता था। उन्होंने कहा कि अब गरीबों को मुफ्त आवास, शौचालय, गैस, बिजली कनेक्शन और राशन मिल रहा है। सपा सरकार में गरीबों का राशन सैफई में जाता था।
भूख से मौत होती थी और किसान को उपज का सही दाम नहीं मिलता था तो किसान आत्महत्या कर लेते थे। अब ऐसा नहीं होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब किसान गन्ने के साथ-साथ पेट्रोल-डीजल का उत्पादन करेंगे। पहले डीजल और पेट्रोल के लिए पैसा विदेश जाता था, अब यह किसानों की जेब में जाएगा। एथेनॉल प्लांट से किसानो कि तरक्की होगी और इससे रोजगार बढ़ने के भी अवसर प्राप्त होंगे। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के किसानों की प्रगति और सभी के कल्याण के लिए काम करती है।
यह पहले भी हो सकता था, लेकिन साल 2017 से पहले त्योहार पर दंगे होते थे। अब त्योहार पर अमन है, आतंकियों को उनके घर में घुसकर मार गिराया गया। लोगों ने त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाया। जहां पूरी दुनिया के कई देश कोरोना से तबाह हैं, लेकिन यहां के लोगों की आस्था के चलते कोरोना का नाश हुआ। पीएम मोदी ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मुफ्त वैक्सीन दी। वही उन्होंने हाथ उठवाकर पूछा कि कितने लोगों ने टीका लगवाया है।
उन्होंने कहा कि टीका जरूर लगवाएं, प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को नि:शुल्क टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का सम्मान करती है, इसलिए गन्ने के साथ-साथ गेहूं, धान, दलहन और तिलहन उपज की खरीद के लिए केंद्र खोल। गोंडा में 92 हजार क्विंटल किसानों का गेहूं खरीदा गया और एमएसपी की राशि सीधे खातों में भेजी गई।
उन्होंने कहा गरीबों को गोंडा में ही 47 हजार लोगों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योजना के तहत आवास दिया गया। मार्च तक सभी को राशन देंगे। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन रहा है। किसी ने नहीं सोचा था कि गोंडा में मेडिकल कॉलेज बनेगा। इसे पूरा किया और मैं खुद मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने आया। मैं कोरोना काल में तीन बार गोंडा आया और लोगों का हाल जाना।
पार्टी के लोग दिन रात जनता के बीच लगे रहे। उस समय कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग छिपे रहे, आपदा के समय जनता की हाल नहीं लिया। लोगों को आगाह किया कि अगर ऐसे लोग आएंगे तो दंगा करेंगे। योगी ने सपा सरकार पर आरोप लगते हुए कहा कि जनता के अधिकारों पर डकैती करने वालों से जनता को सावधान रहना होगा। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के लोगों के कल्याण के लिए काम करती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS