सीएम योगी ने अयोध्या में रामलला के किए दर्शन, स्व. परमहंस रामचंद्र दास को दी श्रद्धांजलि, पढ़िये क्या कहा

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) आज अयोध्या (Ayodhya) दौरे पर हैं। वे दोपहर करीब 12 बजे को राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से होते हुए हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) गए। यहां पर दर्शन के बाद रामलला का पूजन किया। उन्होंने दिगंबर अखाड़े पहुंचकर स्व. परमहंस रामचंद्र दास महाराज (Paramahamsa Ramchandra Das) को श्रद्धांजलि दी। करीब दो घंटे अयोध्या रहने के बाद सीएम योगी चित्रकूट (Chitrakoot) के लिए रवाना हो गए।
उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/tbh1ijQ3iD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार रहे दिगंबर अखाड़ा के महंत दीवानगण परमहंस रामचंद्र दास की आज 19वीं पुण्यतिथि है। अयोध्या में कई स्थानों पर सैकड़ों भक्तों समाधि स्थल पर पहुंचकर महंत परमहंस रामचंद्र दास को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में दिगंबर अखाड़े में परमहंस रामचंद्र दास महाराज को श्रद्धांजलि दी। pic.twitter.com/gkfSDt7zo3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 31, 2022
उनके शिष्य आचार्य नारायण मिश्रा ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए 1949 से लड़ाई लड़ी गई। आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि परमहंज जी का सपना था कि अयोध्या और काशी में भव्य निर्माण मंदिर हो। आज उनका सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या पहुंचने से अयोध्यावासियों में खुशी की लहर है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS