UP Budget 2023: यूपी का बजट हुआ पेश, स्टूडेंट और किसानों की बल्ले-बल्ले, यहां पढ़ें मुख्य बातें

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज राज्य का बजट पेश किया है। योगी सरकार का यह दूसरा बजट है। यूपी में 2017 में आई योगी सरकार के इस 7वें बजट को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया। उत्तर प्रदेश का यह बजट अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है।
बजट पेश करते हुए यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 24 करोड़ के साथ उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य न केवल भारत का सबसे बड़ा श्रम और उपभोक्ता बाजार है, बल्कि राज्य गंगा के उपजाऊ मैदानों के किनारे प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से भी संपन्न है। उन्होंने कहा कि देश की जीडीपी में राज्य का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है।
वित्तीय वर्ष 2023-2024 में बाढ़ नियंत्रण एवं जल निकास हेतु ₹2,803 करोड़ की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है: उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लखनऊ pic.twitter.com/PVcVKVlkka
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2023
- वित्त मंत्री ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 2021-2022 में राज्य के सकल राज्य घरेलू उत्पाद GDP में 16.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो देश की विकास दर से अधिक थी।
- 2023-2024 के लिए इसमें 19 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है। वैश्विक मंदी के इस दौर में प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विकास दर उत्साहजनक है।
- उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 1.53 करोड़ से अधिक निर्माण मजदूरों और 3,14,611 निर्माण स्थलों का पंजीकरण किया जा चुका है।
- विकलांगता सहायता एवं श्रमिक मृत्यु योजना के तहत कार्यस्थल पर श्रमिकों की मृत्यु होने पर 5 लाख रुपये, स्थायी विकलांगता पर 4 लाख रुपये और आंशिक विकलांगता पर 3 लाख रुपये देने का प्रावधान किया गया है।
- प्रदेश में श्रमिकों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रत्येक संभाग में एक-एक आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है।
- इस बजट से युवा समाज आगे बढ़ेगा और साथ ही किसानों को ज्यादा से ज्यादा ताकत मिलेगी। राज्य की योगी सरकार ने बजट के तहत महिलाओं को पूरा सम्मान देने की बात कही है। इसके साथ ही यूपी बजट 2023 से राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष जोर दिया गया है।
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना में अब तक 6,65,977 लोगों का पंजीयन किया जा चुका है।
- राज्य के सर्वाधिक बाल श्रम प्रभावित जिलों के मुख्य हॉटस्पॉट को चिह्नित करते हुए 490 ग्राम पंचायतों या शहरी वार्डों को बाल श्रम मुक्त घोषित किया गया है। नया सवेरा योजना भी लागू की गई है, जिसमें 30,287 बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा गया है।
- असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना हेतु 100 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
- असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना के तहत 12 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
यूपी बजट 2023 से पहले सुरेश खन्ना ने क्या कहा?
युवा आगे बढ़े, किसानों को और ज्यादा मजबूती देने और महिलाओं को पूरी तरह सम्मान मिले इसके लिए योगी सरकार का दूसरा बजट आ रहा है। हमारा जोर विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा: यूपी बजट 2023 पर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लखनऊ pic.twitter.com/TDlOAH2bhf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 22, 2023
राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस बार का बजट सबसे बड़ा होने वाला है, जिससे महिलाओं, युवाओं, किसानों और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। बजट पेश करने से पहले सुरेश खन्ना ने मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। उन्होंने बजट में शामिल धार्मिक और पर्यटन पर भी फोकस करने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म से विकास हो सकता है। वहीं, राज्य सरकार का पूरा फोकस बजट में शामिल राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल पर रहने वाला है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने बजट में किसानों को राहत देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस बार का बजट किसानों के लिए बड़े प्रावधान पर है। मुख्यमंत्री योगी सरकार के 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के सपनों को पूरा करने में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS