UP: CM योगी आज पहुंचेंगे नोएडा, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, कल आएंगी राष्ट्रपति

UP: CM योगी आज पहुंचेंगे नोएडा, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, कल आएंगी राष्ट्रपति
X
CM योगी आज शाम को नोएडा आ जायेंगे। आज और कल वह जिले को करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके बाद मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नोएडा आ रही हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) आज शाम ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) पहुंचेंगे। यहां योगी नॉलेज पार्क-पांच में हीरानंदानी ग्रुप के डाटा सेंटर का उदघाटन करेंगे। इसके बाद कल यानी मंगलवार को 1670 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मंगलवार को योगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Presidnet Draupadi Murmu) के साथ इंडिया वाटर वीक (India Water Week) कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम योगी और राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रशासन भी चाक-चौबंद है।

दो दिन शहर में रहेंगे CM योगी

CM योगी आज शाम साढ़े चार बजे नॉलेज पार्क में डाटा सेंटर का उदघाटन करेंगे। इसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभागार में गौतमबुद्घनगर के तीनों प्राधिकरणों और उत्तर प्रदेश स्टेट डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसके मंगलवार की सुबह CM योगी राष्ट्रपति के वाटर वीक कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के सामने वाले पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहीं पर CM योगी 17 साल से लंबित चली आ रही रही गंगाजल परियोजना को शहरवासियों को समर्पित की करेंगे। इसके अलावा भी CM योगी करोड़ों की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन

CM योगी के आगमन को लेकर बीते कई दिनों से पुलिस-प्रशासन और प्राधिकरण के अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। CM का काफिला जिस से गुजरेगा उन इलाकों में सडकों की मरम्मत और निर्माण का काम तेजी से कराया जा रहा है। सभी गोल चक्करों को अच्छे सजाया गया है और लाइटें भी लगवाई गई हैं। ग्रेटर नोएडा में करीब 48 करोड़ की लागत से LED लाइटें लगवाई गई हैं।

पहली बार नोएडा आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कल उदघाटन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू पहली कल बार नोएडा आएंगी। इंडिया वाटर वीक के इस 7वें संस्करण में दुनियाभर से दो हजार से अधिक लोग नदियों में कम होता पानी, जल संरक्षण आदि विषयों पर अपने शोधपत्रों को प्रस्तुत करेंगे। यह प्रोग्राम पांच नवंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में कई देशों के कृषि मंत्रियों के के भी शामिल होने की उम्मीद है। UP की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, CM योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई अन्य मंत्री भी कर्यक्रम में हिसा लेंगे।

Tags

Next Story