UP Monsoon Session में सीएम योगी का दावा, बोले- 2024 में सपा का नहीं खुलेगा खाता, बताई ये वजह

UP Monsoon Session में सीएम योगी का दावा, बोले- 2024 में सपा का नहीं खुलेगा खाता, बताई ये वजह
X
UP Monsoon Session 2023: यूपी विधानसभा के मानसून सत्र का आज पांचवां और आखिरी दिन है। इस दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2024 में आपका खाता भी नहीं खुलेगा।

UP Assembly Monsoon Session 2023: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। इसी बीच, शुक्रवार यानी आज सत्ता पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस देखने को मिली है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के आवारा पशुओं और महंगाई को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला है। इसके जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी सपा प्रमुख को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुझे अखिलेश यादव के भाषण को सुनकर यही लगा कि 2014, 2017, 2019 और 2022 का जनादेश हमें जनता ने ऐसे ही नहीं दिया है। सीएम ने यह भी कहा कि 2024 में अखिलेश यादव की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ ने जमकर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश के सांड वाले बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस सांड की आप बात कर रहे हैं, वह खेती बाड़ी का ही एक भाग है। आपकी सरकार के समय में यह बूचड़खानों में होते थे, लेकिन हमारी सरकार में ऐसा कुछ भी नहीं हैं। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग जन्म से चांदी की चम्मच से खाना खाते हैं, वह गरीब और किसान के दर्द को नहीं समझ सकते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि विरोधी दल के नेता को जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। कुछ लोग अपने समयकाल को नहीं देखते हैं।

शिवपाल यादव को लेकर भी कही ये बात

सीएम योगी ने कहा कि परिवार में सत्ता का संघर्ष आगे की तरफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। एसपी नेता शिवपाल (Shiv Pal Yadav) ने सत्ता के लिए पापड़ बेले हैं। उनके साथ में न्याय नहीं हुआ है। शिवपाल जी की कीमत को ये लोग नहीं समझ पाएंगे। उन्होंने विधानसभा मे चुटकी लेते हुए कहा कि चाचा अपना रास्ता अभी से तय कर लीजिए। 2024 में फिर से डबल इंजन की सरकार दोबारा से आएगी।

Tags

Next Story