सीएम योगी का बुलडोजर दिल्ली में चला, जानिये क्यों

सीएम योगी का बुलडोजर दिल्ली में चला, जानिये क्यों
X
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भूमाफियाओं के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चल रहा है। इसके लिए बाकायदा एंटी भूमाफिया पोर्टल की शुरुआत की गई थी। यह अभियान अब दिल्ली तक पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का विस्तार दिल्ली तक हो गया है। सीएम के निर्देश पर यमुना के किनारे ओखला और मदनपुर खादर में करीब छह एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। यह जमीन सिंचाई विभाग की है, जिस पर भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर कॉलोनियां काट दी थी।

यूपी के जलशक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह ने ट्वीट कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन पर जलशक्ति-सिंचाई विभाग की भू-माफियाओं पर बड़ी कार्यवाही. दिल्ली के मदनपुर में सिंचाई विभाग की वर्षों से अतिक्रमित 6 एकड़ भूमि को अभियान चला कर कराया गया अतिक्रमण मुक्त।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भूमाफियाओं के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चल रहा है। इसके लिए बाकायदा एंटी भूमाफिया पोर्टल की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के तहत दिल्ली स्थित मदनपुर खादर और ओखला में यमुना किनारे करीब छह एकड़ भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। दिल्ली में उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कई स्थानों पर है। इनमें जसोला, सैदाबाद, मदनपुर खादर, जैतपुर, मोलरवंद खास आदि की जमीन शामिल है।

Tags

Next Story