UP Oxygen Crisis : योगी सरकार का दावा; प्रदेश के अस्पतालों में रिकॉर्ड ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित, 24 घंटे रखी जा रही नजर

UP Oxygen Crisis : योगी सरकार का दावा; प्रदेश के अस्पतालों में रिकॉर्ड ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित, 24 घंटे रखी जा रही नजर
X
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। यहां से 24 घंटे ऑक्सीजन सप्लाई पर नजर रखी जाएगी।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दावा किया है कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कहीं कोई किल्लत नहीं है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अस्पतालों में लगभग 600 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की है, जो कि अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जहां से 24 घंटे ऑक्सीजन सप्लाई पर नजर रखी जाएगी।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि इस कंट्रोल रूम से प्रत्येक जिले को ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से हमें कल 5 नए बड़े टैंकर उपलब्ध कराए गए हैं। लगभग 70 मीट्रिक टन के ये टैंकर बंगाल में एयर फोर्स बेस पर लैंड करा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कल रिकॉर्ड ऑक्सीजन की सप्लाई हुई है। कल जितने ऑक्सीजन की सप्लाई हुई, उतनी पहले कभी नहीं हुई है। 321 मीट्रिक टन की सप्लाई FSDA के माध्यम से सीधे अस्पतालों और रिफिल करने वालों को हुई है। हम लोगों ने लगभग 600 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सप्लाई की है।


Tags

Next Story