CM Yogi: सीएम योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, रामलला के भी किए दर्शन

CM Yogi: सीएम योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, रामलला के भी किए दर्शन
X
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचकर 23 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रामलला के दर्शन करके के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने 23 अक्टूबर को मनाए जाने वाले दीपोत्सव को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने रामलला के दर्शन करके प्रार्थना की। उन्होंने राम जन्मभूमि पर चल रहे राम मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही, अधिकारियों को भी दीपोत्सव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अयोध्या के सरयू नदी के किनारे राम के पेढ़ी घाट पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन होता है। इसी कड़ी में 23 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचकर इस दीपोत्सव में शिरकत करेंगे। दीपोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी कड़ी में सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। वे तीन घटे तक अयोध्या रहे। इस दौरान उन्होंने राम कथा पार्क के राज्याभिषेक मंच से लेकर राम की पैड़ी, सरयू तट, साकेत महाविद्यालय, राम जन्मभूमि निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

सीएम योगी ने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दीपोत्सव को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बता दें कि इस साल दिवाली पर अयोध्या में 17 लाख मिट्टी के दीपक जलाएं जाएंगे। पिछले साल के मुकाबले इस साल चार लाख दीये अधिक जलाए जाएंगे। दीपोत्सव को लेकर अयोध्यावासी खासे उत्साहित हैं।

Tags

Next Story