CM Yogi Today : सीएम योगी ने किसानों से किया संवाद, तो प्रियंका गांधी ने पंजाब का हवाला देकर घेरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने आज किसानों से संवाद (Kisan Samvad) करते हुए देश और प्रदेश के योगदान में उनकी भूमिका के लिए जमकर सराहना की। सीएम योगी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार उनके हितों के लिए कार्य कर रही है। उधर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने ट्वीट कर योगी सरकार (Yogi Government) को घेरा और आरोप लगाया कि यूपी में तीन साल से गन्ने के दाम (Sugarcane Price) पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किसानों से संवाद के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसान हमारे एजेंडे में सर्वोच्च प्राथमिकता रखता है। किसान अन्नदाता होने के साथ-साथ समाज का भाग्य विधाता भी है। सर्दी, गर्मी या फिर बरसात हो, अन्नदाता अपनी मेहनत से फसलों को लहलहाने का कार्य करता है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर से आए किसानों से संवाद किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र की बेहतरी के लिए किसानों से सुझाव भी लिए। pic.twitter.com/66YI2jUodq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 25, 2021
उन्होंने कहा कि कोविड-19 से दुनिया की बड़ी-बड़ी ताकतें प्रभावित हुईं। अन्नदाताओं ने कोरोना का डटकर मुकाबला किया। कोरोना काल में भी चीनी मिलें संचालित रहीं। यह किसान बंधुओं की जीवटता का स्पष्ट प्रमाण है। सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों का हित सरकार की प्रतिबद्धता है।
प्रियंका ने साधा निशाना
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किसानों के मुद्दे पर ही योगी सरकार को घेरा। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360 रुपये प्रति क्विंटल किए। गन्ने का 400रू/क्विंटल का वादा करके आई उप्र भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई है और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर "देख लेने" जैसी धमकी देती है।'
पंजाब की कांग्रेस सरकार ने किसानों की बात सुनी और गन्ने के दाम 360रू/क्विंटल किए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 25, 2021
गन्ने का 400रू/क्विंटल का वादा करके आई उप्र भाजपा सरकार ने 3 साल से गन्ने के दाम पर एक फूटी कौड़ी नहीं बढ़ाई है और किसानों द्वारा आवाज उठाने पर "देख लेने" जैसी धमकी देती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS