UP: OYO में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की रेड में आपत्तिजनक हालत में मिले दो दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियां

UP: OYO में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस की रेड में आपत्तिजनक हालत में मिले दो दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियां
X
यूपी के मेरठ में पुलिस ने दो OYO होटल्स में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस होटल्स में कई कॉलेज के स्टूडेंट्स भी मिले।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ (Meerut) में बुधवार को पुलिस ने दो OYO होटल्स (Hotels) में छापेमारी (Raid) की। इन दौरान दोनों होटल्स में जिस्मफरोसी का अवैध धंधा चलता हुआ पाया गया। पुलिस ने होटल्स से करीब 20 जोड़ों और जिस्मफरोसी के धंधे में शामिल तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकडे गये जोड़ों में कई स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी हैं। होटल्स के रजिस्टर में भी पुलिस को भारी कमियां मिली हैं। पकड़े गये सभी लोगों को थाने ले जाया गया। पुलिस ने होटल्स की CCTV फुटेज भी कब्जे में ले ली है। मामले के बाद शहर में हडकंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार मामला बुधवार का है। पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने मिलकर शहर के कंकरखेड़ा (kankarkheda) इलाके में स्तिथ दो OYO होटल्स में छापेमारी की। पुलिस को पिछ्ले कई दिनों से इन होटल्स की शिकायत मिल रही थी। छापेमारी के दौरान होटल्स में अफरा-तफरी मच गई। होटल्स में मौजूद जोड़ों ने भागने के प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने सबको पकड़ लिया। पकड़े गए जोड़ों में कुछ लड़कियां स्कूल और कॉलेज ड्रेस में भी थीं। इसके अलावा पुलिस ने जिस्मफरोसी का धंधा करने वाली तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल्स के रजिस्टर भी चेक किये, जिनमें भारी गड़बड़ियां पाई गईं।

इसके बाद पुलिस ने दोनों होटल्स के CCTV फुटेज भी कब्जे में लिए। छापेमारी के दौरान होटल्स के बाहर आसपास के काफी लोग भी इकट्ठा हो गये, जिनको पुलिस ने हटाया। पकड़े गये सभी जोड़ों और महिलाओं को पुलिस थाने ले आई। इस दौरान पकड़े गये कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पुलिस से माफी भी मांगी, लेकिन पुलिस ने किसी की एक ना सुनी। पकड़े गये सभी जोड़ों के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया गया, जिसके बाद उचित कार्रवाई करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। पकड़ी गई महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर कर रही है। मामले में सीओ दौराला अभिषेक पटेल ने बताया कि अवैध धंधे का संचालन कर रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच चल रही है। सभी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Next Story