उत्तर प्रदेश में कोरोना खौफ का भयावह चेहरा, कंडक्टर ने लड़की को चलती बस से फेंका, मौत

देश भर में फैले कोरोना संक्रमण जहां काफी तेजी से लोगों की जान ले रहा है, वहीं कुछ लोग कोरोना खौफ से आत्महत्या का शिकार हो रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
यहां एक बस कंडक्टर कोरोना खौफ के चलते एक लड़की को चलती बस से फेंक दिया। इससे लड़की की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का दावा लड़की के साथ किसी तरह की नहीं हुई मारपीट
वहीं, इस घटना पर पुलिस ने कहा कि लड़की के साथ किसी तरह की मारपीट नहीं की गई। कोरोना संदेह के तहत कंडक्टर ने लड़की को हटा दिया था। हालांकि, घटना के तहत पुलिस टीम बस चालक और कंडक्टर से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि महिला पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके की रहने वाली थी। मृतक के परिजन लड़की का दिल्ली से कोरोना वायरस का टेस्ट करवाकर वापस ला रहे थे। रिपोर्ट भी निगेटिव आई थी। इस दौरान लड़की को अचानक बस में पथरी का दर्द होने लगा।
मां ने बताया घटना की आपबीती
यह देख बस चालक और कंडक्टर कोरोना संक्रमित समझकर मथुरा टोल प्लाजा के पास चलती बस से लड़की को फेंक दिया। इससे लड़की की मौत हो गई। इस घटना पर मृतक के मां ने बताया कि लड़की को बस से ऊपर खींचने की कोशिश की, लेकिन कंडक्टर ने धक्का देकर नीचे गिरा दिया।
इससे लड़की के सिर पर काफी गंभीर चोट आने से मौत हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS