Meerut Kisan Mahapanchayat : प्रियंका गांधी बोलीं- जब तक है दम लड़ूंगी, चाहे 100 दिन लगें या 100 साल

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मेरठ के कैली गांव में आयोजित किसान महापंचायत में एलान किया कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए जाएंगे, तब तक वे इसके खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगी। इसके लिए चाहे 100 दिन लगें या 100 साल लग जाएं। किसानों के आंदोलन में कांग्रेस हमेशा साथ रहेगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान के हल और कांग्रेस के हाथ का रिश्ता कभी नहीं टूटने वाला है। भरोसे के बल पर यह रिश्ता उत्तर प्रदेश के किसानों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाएगा। उन्होंने कृषि कानूनों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं प्रदेश में किसानों की हालत बदतर होने की बात कहते हुए योगी सरकार पर भी प्रहार किया।
जब तक दम है तब तक लड़ूंगीं चाहे उसके लिए 100 दिन लगे या 100 साल लग जाए। कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रहेगी।
— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 7, 2021
~श्रीमती @priyankagandhi जी#KisanChalaCongressKeSath pic.twitter.com/IvkS1BHHSf
इससे पूर्व प्रियंका गांधी ट्रैक्टर पर सवार होकर रैली स्थल तक पहुंची। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके यहां पहुंचने पर स्वागत किया। कृषि कानूनों के खिलाफ हो रही इस महापंचायत में 50 हजार से ज्यादा किसानों के जुटने का दावा किया गया है। शनिवार को भी पूरा दिन पार्टी नेताओं ने किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए ताकत झोंके रखी। प्रियंका के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
ट्रैक्टर की सवारी कर मेरठ किसान पंचायत में पहुंची कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी#KisanChalaCongressKeSath pic.twitter.com/t32a66P7Wd
— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 7, 2021
प्रियंका गांधी को देखने के लिए लोगों में भी खासी बेताबी नजर आई। रास्त में खड़े पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगोेें से भी प्रियंका गांधी न केवल मिलीं, बल्कि उनसे बात भी की। प्रियंका को उनकी दादी इंदिरा गांधी की तरह लोगों में जल्द घुलमिल जाने के लिए जाना जाता है।
किसान पंचायत के लिए मेरठ के रास्ते कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी का भव्य स्वागत pic.twitter.com/K9Aj8pfdJP
— UP Congress (@INCUttarPradesh) March 7, 2021
प्रियंका गांधी को उनकी एक समर्थक ने श्रीमद्भागवत गीता भेंट की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महापंचायत स्थल पर दो मंच तैयार किए गए हैं। एक मंच पर प्रियंका गांधी के साथ यूपी प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमाल लल्लू सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे तो वहीं दूसरा मंच स्थानीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के लिए होगा। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन आंबेडकर ने बताया कि इस महापंचायत में शामली और मुजफ्फरनगर के साथ ही हस्तिनापुर विधानसभा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का मेरठ किसान पंचायत में स्वागत ।#किसान_पंचायत_मेरठ pic.twitter.com/qXTEyMhrO2
— Shalini Singh (@ShaliniSinghINC) March 7, 2021
बता दें कि उत्तर प्रदेश में कृषि कानूनों के खिलाफ ताबड़तोड़ किसान महापंचायतों का आयोजन हो रहा है। मेरठ में भी कई राजनीतिक दल किसान महापंचायतों का आयोजन कर चुके हैं। 12 फरवरी को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी यहीं से किसान महापंचायत करके यूपी की राजनीति में अपनी प्रबल दावेदारी दिखाने का आगाज किया था। उससे पहले राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी भी यहां से किसान महापंचायत कर कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS