कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर प्रियंका गांधी बोलीं दूसरी पार्टियों की आवाज दबा सकते हो, हमारी पार्टी की नहीं

लखनऊ में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार की प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी वाड्रा का कहना है कि भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश पुलिस को दमन का औजार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी की नहीं।
प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार यूपी पुलिस को दमन का औज़ार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी को नहीं।
देखिए किस तरह यूपी पुलिस ने हमारे अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष को रात के अंधेरे में उठाया। पहले फर्जी आरोपों को लेकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को चार हफ़्तों के लिए जेल में रखा। ये पुलिसिया कार्रवाई दमनकारी और आलोकतांत्रिक है। कांग्रेस के सिपाही पुलिस की लाठियों और फर्जी मुकदमों से नहीं डरने वाले।
पुलिस ने लखनऊ से कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोमवार को लखनऊ से पुलिस ने कांग्रेस नेता शाहनवाज़ आलम को गिरफ्तार किया था। आलम कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के चेयरमैन हैं। पुलिस ने पिछले साल दिसंबर में सीएए और एनआरसी के खिलाफ हुए प्रदर्शन के मामले में कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS