UP Corona Update : रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में 84.2% की कमी, जानिये कब तक कोरोना फ्री हो जाएगा यूपी

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की लहर कमजोर पड़ चुकी है। प्रदेश सरकार का दावा है कि यूपी में रोजाना मिलने वाले नए मरीजों की संख्या में 84.2 फीसदी कमी दर्ज की गई है। वहीं रिकवरी रेट भी लगभग 93 फीसदी से ऊपर पहुंच गया है।
प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 6,046 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 226 लोगों की इस महामारी से लड़ते हुए जान चली गई। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस दौरान 17,540 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 94,482 है।
उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल की तुलना में प्रतिदिन दर्ज़ किए जाने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों में 84.2% की कमी आई है। वहीं रिकवरी रेट भी 93.2% हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3,06,548 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक उत्तर प्रदेश में 4,64,19,134 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल मिलाकर 1,27,26,977 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई है। इनमें से 33,32,714 लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। वर्तमान में 23 जनपदों में 18-44 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
एक दिन पहले बढ़े थे मामले
यूपी में कल 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमित 7,735 नए मरीज सामने आए थे, जो इससे एक दिन पहले मिले 6725 मरीजों से 1010 मरीज ज्यादा थी। अब बीते 24 घंटे में 6046 नए मरीज मिले हैं, जो कि प्रदेश में महामारी के पीक पर पहुंचने के बाद अब तक तक की सबसे कम संख्या है।
मौतों की संख्या में भी गिरावट
आंकड़ों पर नजर डालें तो कल इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 172 बताई गई थी, जबकि इससे एक दिन पहले 238 लोगों की मौत की पुष्टि की गई थी। इस प्रकार बीते दिन इस महामारी से 66 मौतें कम हुई थीं। बीते 24 घंटे में कितने लोगों ने जान गंवाई, इसका ब्यौरा आना अभी बाकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS