UP Corona Update : मेरठ जेल से रिहा किए जाएंगे 280 कैदी, जानिये किन्हें मिलेगी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदी भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में मेरठ जेल प्रशासन ने 280 कैदियों को अंतरिम जमानत पर दो महीने के लिए रिहा करने का निर्णय लिया है। इनमें 30 सजायाफ्ता कैदी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर बीडी पांडे के हवाले से बताया गया है कि सात साल से कम सजा पाने वाले विचाराधीन बंदियों को दो महीने की अंतरिम जमानत दी जाएगी। कुल 280 बंदियों को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का फैसला लिया गया है, जिनमें 30 सजायाफ्ता कैदी शामिल रहेंगे। इसमें उन कैदियों को प्राथमिकता मिलेगी, जो अधिकतम सात साल सजा वाले अपराध में बंद हैं और पूर्व में पैरोल पर छूटने के दौरान उनका आचरण अच्छा रहा है। इसके अलावा 65 या इससे अधिक आयुवर्ग वाले बंदियों को भी पैरोल पर रिहा किया जाएगा।
Around 280 jail inmates to be released on bail or parole, in view of COVID. Regular sanitisation conducted in jail premises. The jail inmates are served immunity boosting 'kadha'. Inmates above 45&60 years of age have been vaccinated: Senior Jail Superintendent, Dist Jail, Meerut pic.twitter.com/2JyA6O0cI5
— ANI UP (@ANINewsUP) May 6, 2021
बंदियों को पिलाया जा रहा काढ़ा
मेरठ जिला कारागार में वर्तमान में करीब 2600 बंदी हैं। कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने वाले बंदियों को अलग रखा जा रहा है। साथ ही बंदियों के लिए काढ़ा उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उनकी इम्युनिटी बनी रहे। हालांकि जेल प्रशासन ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि कोरोना की जद में आकर कितने कैदी अब तक संक्रमित हो चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS